Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मंत्री श्री जायसवाल ने वीर शहीद श्री उददे को दी श्रद्धांजलि परिवारजनों का किया सम्मान

मंडला 26 जुलाई 2025

राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कुटीर एवं ग्रामोद्योग एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री दिलीप जायसवाल ने कारगिल विजय दिवस पर जिले के ग्राम चरगाँव निवासी भारतीय सेना के शहीद जवान श्री गिरजेश सिंह उददे की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। मंत्री श्री ने उनके परिजन से भेंट कर उन्हें शाल श्रीफल देकर सम्मानित किया। विदित है कि वर्ष 2022 में त्रिपुरा बांग्लादेश बॉर्डर पर देशसेवा के दौरान श्री उददे वीरगति को प्राप्त हुए थे।

राज्यमंत्री श्री जायसवाल ने कहा कि स्व. श्री उददे जैसे साहसी सपूतों के देश सेवा के प्रति समर्पित भाव से ही देश सुरक्षित है। उनका बलिदान समूचे राष्ट्र का गौरव है और आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देता रहेगा। सरकार ने ऐसे वीर जवानों को सम्मानित करने का निर्णय लिया है। आज पूरे देश में कारगिल विजय दिवस के अवसर पर शहीदों के स्मारकों पर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की जा रही है और उनके परिवार के सदस्यों का सम्मान किया जा रहा है।

श्री प्रफुल्ल मिश्रा ने कहा कि सैनिकों की देश भक्ति और समर्पण में वर्तमान सेना की नींव रखी है। अपने प्राणों की परवाह किए बिना सैनिक सीमाओं की रक्षा कर रहे हैं। इस अवसर पर कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा, सीईओ जिला पंचायत श्री श्रेयांश कूमट, अन्य प्रशासनिक अधिकारी, जनपद पंचायत सदस्य श्री राजेन्द्र पट्टा सहित अन्य जनप्रतिनिधि और जनसमूह उपस्थित था।

Related posts

जिले में मिले 13 नए कोरोना पॉजीटिव केस

Reva India News

पंचायतों के उप निर्वाचन हेतु ई.व्ही.एम. मशीनों की कमीशिनिंग 16 को

Reva India News

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पहुँचे जापान

Reva India News

Leave a Comment