Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मंत्री श्रीमती उइके एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री जायसवाल ने सिद्ध बाबा टेकरी पहाड़ी पर वृक्षारोपण किया

मंडला 26 जुलाई 2025

एक पेड़ मां के नाम अभियान अंतर्गत सिद्ध बाबा टेकरी पहाड़ी पर कैबिनेट मंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी श्रीमती संपतिया उइके एवं राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कुटीर एवं ग्रामोद्योग एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री दिलीप जायसवाल ने पौधरोपण किया। इस दौरान लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती उईके ने कदम का पौधा एवं प्रभारी मंत्री श्री जायसवाल ने रुद्राक्ष का पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

पौधारोपण कार्यक्रम के दौरान श्री प्रफुल्ल मिश्रा, कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक श्री रजत सकलेचा ने सिंदूर के पौधों का रोपण किया। सीईओ जिला पंचायत श्री श्रेयांस कूमट ने रूद्राक्ष का पौधा लगाया।

 

विदित है कि वन परिक्षेत्र, वन मंडल मंडला द्वारा आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत शनिवार को वृहद वृक्षारोपण का आयोजन किया गया। इस अवसर पर डीएफओ सुश्री प्रीता एस.एम., एसडीएम मण्डला श्रीमती सोनल सिडाम सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

 

Related posts

जनसुनवाई में 164 आवेदकों की सुनी गई समस्या

Reva India News

शासकीय भूमि में अतिक्रमण और अवैध खनिज उत्खनन/परिवहन करने वालों पर कार्यवाही करें – कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा सीएम हेल्पलाईन में लापरवाही बरतने पर पंद्रह दिवस का वेतन काटा जाएगा

Reva India News

बीएलओ द्वारा नोटिस तामीली और दावे-आपत्तियाँ प्राप्त करने का कार्य जारी

Reva India News

Leave a Comment