Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कन्या हाई स्कूल मवई में छात्राओं ने निकाली नशा मुक्ति रैली

मंडला 26 जुलाई 2025

सामाजिक न्याय विभाग द्वारा नशा मुक्त भारत अभियान अंतर्गत स्कूल तथा कालेजों में जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। इसी कड़ी में उपसंचालक सामाजिक न्याय श्री रोहित बड़कुल के मार्गदर्शन में एकीकृत कन्या हाई स्कूल मवई में नशा मुक्त भारत अभियान अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस दौरान स्कूल की छात्राओं ने लोगों को नशा मुक्ति का संदेश देने के लिए जागरुकता रैली निकाली। स्कूली छात्राओं को कार्यक्रम के दौरान नशे के दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से समझाया गया और अपील की गई कि वह नशा मुक्त भारत अभियान के लिए लोगों को प्रेरित करने में सहयोग करें। इस दौरान सुरक्षा अधिकारी श्री दीपक भारतीय, स्कूल स्टाफ और छात्रायें उपस्थित रही।

Related posts

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 16 फरवरी 2023

Reva India News

जिला स्तरीय बाढ़ आपदा प्रबधंन कंट्रोल रूम स्थापित

Reva India News

मंडला पुलिस का 15 दिवसीय यातायात एवं वाहन चेकिंग अभियान

Reva India News

Leave a Comment