Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

नशे से दूरी, है जरुरी पखवाड़ा का समापन पुलिस लाईन से निकाली गई जनजागरूकता रैली

मंडला 30 जुलाई 2025

मध्यप्रदेश पुलिस विभाग की ओर से ’नशे से दूरी, है जरूरी’ पखवाड़ा 15 जुलाई से 30 जुलाई तक आयोजित किया गया। जिसमें नशे के विषय में लोगों को जागरूक करने तथा नशे से दूरी के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये गये। बुधवार को इस पछवाड़े के समापन अवसर पर विशाल जनजागरूकता रैली का आयोजन किया गया। स्थानीय पुलिस ग्राउंड से प्रारंभ हुई इस रैली को कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा, पुलिस अधीक्षक श्री रजत सकलेचा तथा नगरपालिका अध्यक्ष श्री विनोद कछवाहा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत श्री श्रेयांश कूमट, सीआरपीएफ कमांडेंट श्री विक्रांत सरंगपंत, असिस्टेंट कमांडेंट, एडिशनल एसपी श्री शिवकुमार वर्मा, एसडीओपी श्री पीयुष मिश्रा सहित अन्य संबंधित उपस्थित रहे।

यह रैली जिले में नशामुक्ति के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से की गई। पुलिस लाइन से शुरू हुई रैली जिला मुख्यालय के प्रमुख मार्गों से गुजरी और स्टेडियम ग्राउंड में संपन्न हुई। समापन के अवसर पर सभी को नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई। इस रैली में बड़ी संख्या में नागरिकों, छात्रों और विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

Related posts

समन्वय, संवेदनशीलता और जवाबदेही से करें कार्य परिणाममूलक कार्यशैली अपनाते हुए आमजन के जीवन में लाये परिवर्तन कलेक्टर ने बिछिया में अनुभाग स्तरीय अधिकारियों की बैठक में दिए निर्देश

Reva India News

कलेक्टर ने किया ज्ञानदीप परीक्षा केन्द्र का निरीक्षण

Reva India News

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 2 मई 2023

Reva India News

Leave a Comment