Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

निवास में नवांकुर सखी हरियाली यात्रा का आयोजन

मंडला 30 जुलाई 2025

म.प्र. जन अभियान परिषद के तत्वधान में विकासखंड निवास के सेक्टर हाथीतारा के पोषक ग्राम सतपहरी रैयत में नवांकुर सखी हरियाली यात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान नवांकुर सखियों को 11-11 पौधे के पैकेट वा बीज भेंट किये गए। नवांकुर सखियों द्वारा इनसे पौधा तैयार कर सामाजिक कार्यक्रमों में पौधारोपण करेंगी तथा अन्य लोगों को पौधारोपण के लिए प्रेरित करेंगी।

कार्यक्रम में प्रकृति संरक्षण के लिए किए गए महान समाजसेवियों की कहानियाँ सुनाई गई जिसमें चिपको आंदोलन तथा गौरा देवी के कार्यों के बारे में ग्रामीणजनों और महिलाओं को बताया गया। परिषद में होने वाले अनेकों कार्यक्रम जैसे सीएमसीएलडीपी कार्यक्रम, नवांकुर, प्रस्फुटन समिति के बारे में जानकारी साझा की गई। तत्पश्चात क्षेत्रीय गीतों के माध्यम से हरियाली यात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनपद सदस्य रमिया बाई ऊलाड़ी, सरपंच रतिराम कुशराम, परिषद के जिला समन्वयक राजेन्द्र चौधरी, विकासखंड समन्वयक सूरज बर्मन, स्थानीय महिलाएं एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Related posts

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 10 जुलाई 2023

Reva India News

प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना अंतर्गत कोविड-19 हेतु उपयोगी 6 जॉब रोल में प्रशिक्षण के संबंध में जानकारी

Reva India News

जीवन रक्षा पुरूस्कार 2021 के लिए आवेदन 9 अगस्त तक

Reva India News

Leave a Comment