Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

“जल शक्ति से नव भक्ति अभियान” के तहत जल मंदिर (प्याऊ) की स्थापना

मंडला, 5 अप्रैल 2026

नवांकुर संस्था-तेजस्विनी महिला शक्ति संघ, नैनपुर द्वारा “जल शक्ति से नव भक्ति अभियान” के अंतर्गत ग्राम पंचायत परसवाड़ा एवं ग्राम पंचायत झिरिया में जल मंदिर (प्याऊ) की स्थापना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। यह पहल ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के सहयोग से संपन्न हुई।

कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष श्री मनोज कुशवाहा, सचिव श्री अशोक साहू, श्री दयादास धरवैया, श्री ब्रज नरेश मोंगरे, श्री अंतराम साहू, वार्ड पंच श्रीमती गुड्डी बाई यादव, सरूपा साहू, रोजगार सहायक श्री दीपक यादव, मोबिलाइज़र श्रीमती कलेश्वरी उलारी सहित ग्रामीणजन उपस्थित रहे। साथ ही बीएसडब्ल्यू/एमएसडब्ल्यू की छात्राएँ संध्या मसराम, शुरभी कुमरे एवं शिवानी यादव की भी सहभागिता रही।

इस अवसर पर संस्था की उपाध्यक्ष गीता सोलंकी एवं परामर्शदाता श्री अंजय विश्वकर्मा ने अभियान के तीनों चरणों की विस्तार से जानकारी देते हुए जल संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला। ग्राम के मुख्य चौराहे पर जल मंदिर (प्याऊ) की स्थापना की गई, जिससे आमजन को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो सके। ग्राम झिरिया में चौपाल कार्यक्रम के माध्यम से जल गंगा संवर्धन एवं जल संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम के अंत में उपाध्यक्ष श्रीमती गीता सोलंकी द्वारा सभी उपस्थितजनों का आभार व्यक्त किया गया। यह पहल क्षेत्र में जल संरक्षण एवं सामाजिक सहभागिता को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

Related posts

समूह गतिविधियों से बढ़ी आय, सब्जी विक्रय से हर माह 10 हजार रुपये की आमदनी

Reva India News

जय यादव-जय माधव से गूंजा मंडला, यादव समाज ने निकाली भक्तिमय भव्य वाहन रैली

Reva India News

कोरोना का 1 मरीज स्वस्थ

Reva India News

Leave a Comment