Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

नमामि नर्मदे महाआरती ट्रस्ट एवं सामाजिक संगठनों की बैठक आयोजित  

मंडला 31 जुलाई 2025

जिला योजना भवन में नमामि नर्मदे महा आरती ट्रस्ट एवं सामाजिक संगठनों की साझा बैठक आयोजित की गई। बैठक में महाआरती ट्रस्ट के प्रस्ताव अनुसार सावन मास के चौथे सोमवार को माहिष्मती नर्मदेश्वर कांवड़ यात्रा के संबंध में चर्चा की गई। चर्चा में भाग लेते हुए कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने कहा कि महाआरती ट्रस्ट की ओर से सावन सोमवार को कांवड़ यात्रा के आयोजन का प्रस्ताव रखा गया है। सभी सामाजिक और धार्मिक संगठनों के सहयोग से भव्यता और सुचिता के साथ कांवड़ यात्रा का आयोजन हो, यह सुनिश्चित करना हम सबका दायित्व है।

आयोजित होने वाली इस कांवड़ यात्रा की जानकारी देते हुए नगरपालिका अध्यक्ष श्री विनोद कछवाहा ने कहा कि मंडला नगरवासियों की माँ नर्मदा पर असीम आस्था है। हम ऐसी आशा करते हैं कि इस आयोजन में नगर के समस्त धर्मप्रेमी शामिल होकर यात्रा को सफल बनाएंगे। हमारी यह परंपरा है कि आने वाली पीढ़ियों को धर्म और सदभाव से रहने के लिए प्रेरित करेंगी।

बैठक के दौरान कांवड़ यात्रा की माहिष्मती घाट से शुरूआत, रूटचार्ट, मार्ग में ठहराव, व्यास नारायण मंदिर में यात्रा का समापन, मार्ग की व्यवस्था सहित अन्य विषयों पर ट्रस्ट के पदाधिकारियों एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने विस्तार से चर्चा करते हुए कार्यक्रम की रूपरेखा तय की। बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक श्री रजत सकलेचा, अपर कलेक्टर श्री मिश्रा राजेन्द्र कुमार सिंह, एसडीएम मंडला श्रीमती सोनल सिडाम, एसडीओपी मंडला श्री पीयुष मिश्रा एवं नगर के विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े वरिष्ठ समाजसेवी तथा गणमान्यजन उपस्थित रहे।

Related posts

सीएम हेल्पलाईन के प्रकरणों का निराकरण संतुष्टिपूर्वक दर्ज करना सुनिश्चित करें – अपर कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार सिंह अपर कलेक्टर ने की जिला योजना भवन में समय सीमा पत्रकों की समीक्षा

Reva India News

तुरंत मिली सहायता: जनसुनवाई में संत कुमार और बादल को मिली व्हीलचेयर

Reva India News

27 सितम्बर विश्व पर्यटन दिवस पर विशेष मध्यप्रदेश वन्य-जीव और जैव-विविधता पर्यटन की है संगम स्थली प्रकृति दर्शन करने वालों की पहली पसंद मध्यप्रदेश

Reva India News

Leave a Comment