Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

ग्राम दानीटोला एवं बुड़ला में विधिक जागरुकता शिविर सम्पन्न  

मंडला 31 जुलाई 2025

मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री कमल जोशी के निर्देशन में एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मण्डला श्री तपन धारगा के मार्गदर्शन में बुधवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मण्डला द्वारा ग्राम पंचायत दानीटोला एवं बुड़ला में विधिक जागरूकता एवं पौधा रोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम जिला विधिक सहायता अधिकारी श्रीमती दीपिका तारन, पैरालीगल वालेंटियर श्री तारेन्द्र झारिया एवं सरपंच ग्राम पंचायत व ग्रामवासियों की उपस्थिति में आयोजित किया गया।

जिला विधिक सहायता अधिकारी श्रीमती दीपिका तारन ने नालसा तस्करी और वाणिज्य यौन शोषण पीड़ितों को विधिक सेवाएं योजना, नालसा नशा गरीबी उन्मूलन योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन के लिए विधिक सेवाएं योजना, महिला एवं बाल संरक्षण इकाई योजना, विधिक सहायता एवं सलाह योजना, म.प्र. अपराध पीड़ित प्रतिकर योजना 2015 एवं नालसा द्वारा संचालित आशा योजना, जागृति योजना, डॉन योजना के संबंध में जानकारी प्रदान की। उन्होंने बताया कि विधिक सेवा प्राधिकरण की कार्यप्रणाली एवं मौलिक अधिकारों की विशेषताएँ, मोबाईल फोन के उपयोग एवं उसके दुरूपयोग, निःशुल्क विधिक सहायता का अधिकार, विधिक सहायता एवं सलाह योजना की विस्तृत जानकारी प्रदान करते हुए बताया कि प्रत्येक व्यक्ति को समान रूप से न्याय प्राप्त करने का अधिकार है, कोई भी व्यक्ति अपनी गरीबी, अशिक्षा या अज्ञानता के कारण न्याय पाने से वंचित न रहे, इसी कारण जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा निःशुल्क विधिक सहायता योजना के अर्न्तगत पात्र व्यक्तियों को निःशुल्क विधिक सहायता प्रदान की जाती है।

Related posts

सूखे तालाब से समृद्धि की राह: सकवाह कला ने रचा जल संरक्षण का नया इतिहास                                                                                                                                                                   एक ट्यूबवेल ने बदल दी गाँव की तस्वीर: सूखते तालाब से बारहमासी जलस्त्रोत तक का प्रेरक सफर

Reva India News

कविता के पुरोधा अटल बिहारी वाजपेयी जी की प्रतिमा के समक्ष हुआ कवि सम्मेलन भाजपा कार्यालय में सजा कवियों का विराट संगम अटल जी की जन्म शताब्दी पर साहित्यिक श्रद्धांजलि

Reva India News

जिले में अब तक 452.9 मिमी. औसत वर्षा दर्ज

Reva India News

Leave a Comment