Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जिले में अब तक 1127.4 मिमी वर्षा  

मंडला 31 जुलाई 2025

मंडला जिले में एक जून से 31 जुलाई तक की अवधि में औसत रूप से कुल 1127.4 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। 31 जुलाई की सुबह तक बीते 24 घंटे में जिले में औसतन 10.5 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। इस दिन मंडला में 3.4 मि.मी., बिछिया में 2.4 मि.मी., निवास में 22.6 मि.मी., घुघरी में 5.6 मि.मी. एवं नारायणगंज में 26.3 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है।

अधीक्षक भू-अभिलेख से प्राप्त जानकारी के अनुसार 31 जुलाई तक तहसील मंडला में 1217.6 मिमी, नैनपुर में 1154.6 मिमी, बिछिया में 1107 मिमी, निवास में 1161.4 मिमी, घुघरी में 971.9 मिमी एवं नारायणगंज में 1133.1 मिमी वर्षा आंकी गई है। इसी अवधि में पिछले वर्ष जिले में औसतन 796.5 मिमी वर्षा हुई थी। तहसील मंडला में 1000.2 मिमी, नैनपुर में 1051.1 मिमी, बिछिया में 647.8 मिमी, निवास में 925.1 मिमी, घुघरी में 320.2 मिमी एवं नारायणगंज में 848.7 मिमी वर्षा आंकी गई थी।

Related posts

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत प्रीमियम राशि जमा करने की अंतिम तिथि आज

Reva India News

प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना अभिसरण समिति की बैठक 11 को

Reva India News

सेवा पखवाड़ा के तहत निःशक्त महिलाओं को दिया गया प्रशिक्षण

Reva India News

Leave a Comment