Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मंडला जिला अस्पताल में शुरू हुई निःशुल्क शव वाहन सेवा

मंडला 2 अगस्त 2025

मंडला जिला अस्पताल में शुक्रवार से मरीजों और दुर्घटना पीड़ितों के शवों को उनके निवास स्थान या शमशान घाट तक निःशुल्क पहुँचाने के लिए शव वाहन सेवा प्रारंभ की गई है। यह सेवा लोक स्वास्थ्य और चिकित्सा विभाग के निर्देश पर जिला प्रशासन और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के मार्गदर्शन में शुरू हुई है। इस योजना के तहत जिले को दो शव वाहन उपलब्ध कराए गए हैं।

सिविल सर्जन डॉ. विजय धुर्वे ने बताया कि यह सेवा केवल जिले की सीमा के भीतर उपलब्ध होगी। यह वाहन उन मामलों में उपयोग किया जाएगा जहां किसी मरीज की मृत्यु शासकीय चिकित्सालय में हुई हो। इसके लिए मरीज की मृत्यु का प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। इस दौरान जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. यतीन्द्र झरिया, सहायक प्रबंधक अजय सिंह सैयाम, डॉ. जागृति अग्रवाल, डॉ. कांची सिंह, डॉ. रमा पटेल, शरद मेश्राम, अर्जुन सिंह, कपिल शर्मा, पद्मक्षी शुक्ला, माया भोयर और नर्सिंग स्टॉफ सहित विभागीय अमला उपस्थित था।

Related posts

मध्यप्रदेश में किये गये निवेश का मिलेगा बेहतर रिटर्न : मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रदेश में सभी सेक्टरों में समान रूप से हो रही है प्रगति मध्यप्रदेश कर रहा है उद्योग और निवेश के लिए उद्योगपतियों को आमंत्रित उद्यमियों और उद्योगों को प्रोत्साहन-सहायता और मार्गदर्शन उपलब्ध कराना राज्य सरकार की प्राथमिकता प्रदेश में निवेश के अवसरों, प्रचुर संसाधनों, कुशल कार्यबल और अनुकूल औद्योगिक वातावरण पर हुए प्रेजेंटेशन आई.ई.एस.ए., टाई ग्लोबल, इलेक्ट्रॉनिक इंडस्ट्रीज एसोसिएशन और एजीआई के साथ हुए एमओयू मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बेंगलुरु में आयोजित इन्वेस्टमेंट अर्पोच्यूनिटीज इन मध्यप्रदेश के इन्टरैक्टिव सेशन में उद्योगपतियों को किया संबोधित इन्वेस्ट मध्यप्रदेश बैंगलुरू में लगभग 3200 करोड़ के निवेश प्रस्ताव हुए प्राप्त

Reva India News

विश्व पर्यावरण दिवस पर नर्मदा तट और नेहरू पार्क में चला स्वच्छता एवं वृक्षारोपण अभियान

Reva India News

जिले के दूर-सुदूर वनांचल क्षेत्रों में चिकित्सा सुविधा बेहतर बनेगी – सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते चिकित्सक मरीजों की जाँच-उपचार कर उन्हें निःशुल्क दवाईयाँ वितरित करें – सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते नवागत डॉक्टरों की पदस्थापना होने पर स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार होगा – कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते और कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने 29 नवागत बंधपत्र चिकित्सकों को बधाई व शुभकामनाएं दी

Reva India News

Leave a Comment