Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मंत्री एवं सांसद ने दिखाई ट्रेन को हरी झंडी गाड़ी संख्या 01709 रायपुर-जबलपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस पहुँची नैनपुर स्टेशन

मंडला 3 अगस्त 2025

नैनपुर रेलवे स्टेशन पर गाड़ी संख्या 01709 रायपुर-जबलपुर नई दैनिक एक्सप्रेस के नैनपुर स्टेशन आगमन पर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती संपतिया उइके एवं सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने भव्य स्वागत किया। प्लेटफॉर्म नंबर एक पर पहुंची इस ट्रेन को उन्होंने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रेल सेवाओं के विस्तार से लोगों को यात्रा करने में सहुलियत होगी साथ ही व्यापार, व्यवसाय करने वाले लोग कम समय में आसानी से सफर पूरा कर सकेंगे। इस अवसर पर अतिथियों द्वारा इन रेल सेवाओं के लिए बधाई प्रेषित की।

गाड़ी संख्या 01702 जबलपुर-रायपुर नई दैनिक एक्सप्रेस जबलपुर से चलकर नैनपुर स्टेशन पर दोपहर 1:35 बजे पहुंचेगी एवं दोपहर 1:40 बजे यहां से रवाना होगी। इसी तरह गाड़ी संख्या 01709 रायपुर-जबलपुर नई दैनिक एक्सप्रेस रायपुर से चलकर शाम 4:35 बजे नैनपुर स्टेशन पहुंचेगी और शाम 4:40 बजे जबलपुर के लिए रवाना होगी।

विदित है कि आज केन्द्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव द्वारा गाड़ी संख्या 01702 जबलपुर-रायपुर नई दैनिक एक्सप्रेस, गाड़ी संख्या 01709 रायपुर-जबलपुर नई दैनिक एक्सप्रेस एवं गाड़ी संख्या 02152 रीवा-पुणे नई साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस रेल सेवाओं का शुभारंभ किया गया है।

कार्यक्रम में नगरपालिका परिषद नैनपुर अध्यक्ष श्रीमति कृष्णा पंजवानी, एसडीएम श्री आशुतोष ठाकुर, नगरपालिका परिषद नैनपुर उपाध्यक्ष श्रीमति संजूलता वैष्णव सहित अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधि और रेल विभाग के अधिकारी, कर्मचारी और यात्रीगण उपस्थित थे।

Related posts

उमंग हेल्थ एवं वेलनेस कार्यक्रम के तहत छात्रों का स्वास्थ्य परीक्षण

Reva India News

सेवानिवृत शासकीय सेवकों को पीपीओ वितरण किया गया  

Reva India News

31 जुलाई तक निजी नलकूप खनन प्रतिबंधित

Reva India News

Leave a Comment