Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जिला चिकित्सालय के सिविल सर्जन सहित 8 अधिकारी, कर्मचारियों ने किया स्वेच्छिक रक्तदान

मंडला 4 अगस्त 2025

सिविल सर्जन डॉ. विजय धुर्वे ने स्वप्रेरणा से रक्तदान करते हुए जिला चिकित्सालय मंडला में पदस्थ सभी चिकित्सा अधिकारी एवं कर्मचारियों से रक्तदान करने की अपील की। सिविल सर्जन की अपील पर जिला चिकित्सालय में पदस्थ 8 कर्मचारियों द्वारा रक्तदान किया गया। रक्तदान करने वालों में सिविल सर्जन डॉ. विजय सिह धुर्वे के साथ डीईआईसी मैनेजर श्री अर्जुन सिंह, लैब तकनीशियन श्री इंद्र कुमार झरिया, श्री सुनील पटेल, डाटा एंट्री ऑपरेटर श्री दीपक तिवारी, श्री प्रवीण ज्योतिषि सहित स्टॉफ द्वारा रक्तदान किया गया।

सिविल सर्जन ने बताया कि रक्त का कोई विकल्प नहीं होता, केवल रक्तदान के माध्यम से ही दूसरों के जीवन को बचाया जा सकता है। आमजन अनेक भ्रांतियों के कारण रक्तदान से परहेज करते हैं, जबकि कोई भी स्वस्थ व्यक्ति रक्तदान कर सकता है और इससे कोई कमजोरी नहीं आती तथा हृदयघात जैसी बीमारियों का रिस्क भी कम होता है। इस संदेश को लेकर आज चिकित्सालय के अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा स्वप्रेरणा से रक्तदान किया गया तथा सभी से आग्रह किया कि स्वेच्छा से रक्तदान करके लोगों को जीवनदान देने में हमारी मदद करें।

Related posts

*मंडला पुलिस के 03 उप-निरीक्षक पदोन्नत होकर बने निरीक्षक* *पुलिस अधीक्षक मंडला ने स्टार लगाकर दी नए दायित्वों की शुभकामनाएं

Reva India News

काम का बोझ कम करने से मिलता है आनंद – कलेक्टर एक दिवसीय परिचय अल्पविराम कार्यक्रम सम्पन्न

Reva India News

समय से पूर्व सुनिश्चित करें आदि उत्सव की तैयारियाँ – श्री सोमेश मिश्रा  

Reva India News

Leave a Comment