Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

प्रमुख सचिव राजस्व ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से की समीक्षा

मंडला 7 अगस्त 2025

प्रमुख सचिव राजस्व द्वारा पाक्षिक वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से जिला कलेक्टर्स एवं अन्य राजस्व अधिकारियों को संबोधित किया गया। बैठक में राजस्व न्यायालय के दैनिक कामकाज, गैर न्यायालयीन कार्य के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई। न्यायालयीन एवं गैर न्यायालयीन नई व्यवस्था के संबंध में जिलों से फीडबैक लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए गए। बैठक के दौरान आरसीएमएस पोर्टल, सीमांकन, नामांतरण, बंटवारा, अभिलेख दुरूस्ती, राजस्व वसूली जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में अपर कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार सिंह, अधीक्षक भू-अभिलेख मंडला श्री हीरालाल तिवारी सहित संबंधित उपस्थित थे।

Related posts

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 10 मार्च 2023

Reva India News

अब 5 नवम्बर को स्थानीय अवकाश घोषित

Reva India News

पीएचई मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान, जनकल्याण पर्व, पुस्तिका एवं फोल्डर का विमोचन किया

Reva India News

Leave a Comment