Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कलेक्टर ने पोस्ट मैट्रिक हॉस्टल जाकर की छात्राओं से मुलाकात

 कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा गुरूवार की शाम पोस्ट मैट्रिक बालिका छात्रावास पहुंचे। उन्होंने हॉस्टल की छात्राओं से मुलाकात करते हुए यहाँ की व्यवस्थाओं के बारे में फीडबैक लिया। छात्राओं ने रक्षाबंधन पर्व के पूर्व ही कलेक्टर को रक्षासूत्र बांधकर अपनी खुशी व्यक्त की। इस मौके पर उपस्थित एसडीएम मण्डला श्रीमती सोनल सिडाम की कलाई पर भी छात्राओं ने राखियाँ बांधी।
       कलेक्टर श्री मिश्रा ने छात्राओं से चर्चा करते हुए कहा कि रक्षाबंधन का त्यौहार भाई-बहन के स्नेह का पर्व है। आप यहाँ अकेली नहीं है, पूरा प्रशासन आपके साथ है। आज महिलाएं किसी से कम नहीं है। महामहिम राष्ट्रपति महोदया भी महिला हैं। आप सभी को रक्षाबंधन की अग्रिम शुभकामनाएं एवं बधाई। आप सभी अपने कैरियर में ऊंचाइयों को छूयें और अपने साथ माता-पिता, गुरुजनों और अपने जिले का नाम रोशन करें। इस अवसर पर एसी ट्राइबल श्रीमती वंदना गुप्ता, सहायक संचालक आदिवासी विकास श्री रंजीत गुप्ता सहित हास्टल स्टाफ एवं छात्राएं उपस्थित रही।

Related posts

रबी एवं खरीफ फसलों तथा सब्जियों के लिए ऋणमान स्वीकृत तकनीकि समूह की बैठक संपन्न

Reva India News

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मंडला, 14 जुलाई 2026

Reva India News

एकलव्य योजनांर्गत पॉलीटेक्निक महाविद्यालय में अनुसूचित जनजाति की छात्राओं को मिलेगा निःशुल्क प्रवेश

Reva India News

Leave a Comment