Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

’हर घर तिरंगा’ अभियान: मेढ़ाताल एवं निवास में देशभक्ति का उत्साह

मंडला 11 अगस्त 2025

’हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत मंडला जिले की ग्राम पंचायत मेढ़ाताल एवं निवास में देशभक्ति और सामुदायिक भावना से ओतप्रोत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में युवाओं और बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

ग्राम पंचायत मेढ़ाताल एवं निवास में रंगोली प्रतियोगिता, स्वच्छता निबंध प्रतियोगिता, स्वच्छता रैली और तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। इन कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य लोगों में राष्ट्रवाद की भावना को जगाना और स्वच्छता के प्रति जागरूकता पैदा करना है।

रंगोली प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन करते हुए तिरंगे के खूबसूरत रंग और देश की संस्कृति से जुड़े चित्र बनाए। स्वच्छता निबंध प्रतियोगिता में बच्चों ने स्वच्छता के महत्व और स्वच्छ भारत अभियान में अपनी भूमिका पर विचार व्यक्त किए। इसी प्रकार में तिरंगा रैली भी निकाली गई।

Related posts

*दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में यातायात पुलिस द्वारा प्राथमिक चिकित्सा एवं CPR प्रशिक्षण*

Reva India News

कस्तूरबा छात्रावासों में परीक्षा और तनाव प्रबंधन पर हुआ कार्यशाला का आयोजन

Reva India News

बैगा आदिम जनजाति समाज विकास एवं कल्याण संघ मध्य प्रदेश ने सौंपा ज्ञापन

Reva India News

Leave a Comment