Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

’हर घर तिरंगा’ और ’हर घर स्वच्छता’ अभियान: मंडला के स्कूलों में दिखा उत्साह छात्राओं को दिलाई गई शपथ  

मंडला 12 अगस्त 2025

मंडला जिले के सभी स्कूलों में ’हर घर तिरंगा’ और ’हर घर स्वच्छता’ अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया। इस दौरान स्कूली बच्चों ने विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से देशभक्ति और स्वच्छता का संदेश दिया।

अभियान के तहत स्कूलों में मानव श्रृंखला, तिरंगा यात्रा, चित्रकला और पोस्टर प्रतियोगिता जैसी गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इन कार्यक्रमों में बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और लोगों को इस अभियान के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इसी कड़ी में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बम्हनी बंजर में छात्राओं ने मानव श्रृंखला बनाकर शपथ ग्रहण की। ’हर घर तिरंगा’ और ’हर घर स्वच्छता’ के नारों के साथ छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ तिरंगा यात्रा निकाली। इस दौरान देशभक्ति के नारों और ’जय तिरंगे’ के जयकारों से पूरा विद्यालय गूंज उठा।

Related posts

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 7 नवम्बर 2021

Reva India News

विभागीय समन्वय से तैयार कराएं बिजनेस प्लान – सीईओ जिला पंचायत एपीसी की बैठक में निर्देश

Reva India News

महान चित्रकार पद्मविभूषण सैयद हैदर रज़ा की आठवीं पुण्यतिथि आज चादर पेश कर दी जायेगी पुष्पांजलि

Reva India News

Leave a Comment