Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

आवासीय छात्रावासों में स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित

मंडला 20 अगस्त 2025

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशानुसार जनजातीय कार्य विभाग और स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले के सभी आवासीय छात्रावासों में विद्यार्थियों के स्वास्थ्य की जांच की जा रही है। इसी कड़ी में बुधवार को विजयपुर स्थित सीनियर आदिवासी बालक छात्रावास, इंग्लिश मीडियम आश्रम निवास, आदिवासी कन्या आश्रम मवई एवं सीनियर आदिवासी बालिका छात्रावास सिझोरा में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।

इस शिविर के दौरान चिकित्सा दल ने छात्रावास के सभी विद्यार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। जांच में सामान्य स्वास्थ्य, शारीरिक विकास और किसी भी संभावित बीमारी की पहचान पर विशेष ध्यान दिया गया। जांच के बाद जिन विद्यार्थियों को दवाइयों की आवश्यकता थी, उन्हें निःशुल्क दवाइयां भी वितरित की गईं। छात्रावास में रहने वाले विद्यार्थियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने और उन्हें स्वस्थ रखने की सलाह दी गई।  इस अभियान के तहत जिले के अन्य आवासीय छात्रावासों में भी इसी तरह के स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाएंगे।

Related posts

बाबा महाकाल की पालकी सवारी विशाल झंडा यात्रा में सनातनियों का कारवां आचार्य युवराज ने धर्मप्रेमियों का मोह लिया मन  

Reva India News

21 मार्च से चना, सरसों और मसूर का उपार्जन प्रारंभ, 3 केंद्र स्थापित

Reva India News

हर घर तिरंगा कार्यक्रम अन्तर्गत मोहगांव आंगनबाड़ी केन्द्र में तिरंगा रैली का आयोजन

Reva India News

Leave a Comment