Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

सेवानिवृत शासकीय सेवकों का पीपीओ वितरित कर किया सम्मानित

मंडला 21 अगस्त 2025

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने माह जुलाई 2025 में अलग-अलग कार्यालयों से सेवानिवृत्त हुए 22 शासकीय कर्मचारियों का सम्मान एवं पीपीओ वितरण किया। कलेक्टर ने पीपीओ वितरण के साथ सेवानिवृत्त शासकीय कर्मचारियांे को उनके भावी जीवन के लिए शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर श्रीमति क्षमा सराफ, जिला कोषालय अधिकारी श्री अखिलेश नेटी, जिला पेंशन अधिकारी श्री अविनाश नागले सहित सेवानिवृत्त कर्मचारियों के परिजन उपस्थित थे।

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा द्वारा जिन सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पीपीओ वितरित किए गए हैं उनमें बीईओ कार्यालय मण्डला से श्री महेश कुमार नामदेव, श्रीमति प्रतिमा सोनी, श्री राजेन्द्र कुमार रजक, श्री भीखम लाल सिंगोर, श्री राजेश कुमार शुक्ला, श्री दिनेश कुमार दुबे, श्रीमती चित्रलेखा ठाकुर, श्रीमती निशा सिहारे, श्रीमती नीलम तिवारी, बीईओ कार्यालय बिछिया से श्री निरंजन कुमार साहू, श्री घनश्याम प्रसाद झारिया, श्री सुनील कुमार शुक्ला, श्री राम कुमार नंदा, श्री रणजीत सिंह मरकाम, श्री नेमीचंद चौधरी, बीईओ कार्यालय नैनपुर से श्री नारायण सिंह धुर्वे, श्रीमती सरला वंशकार, श्री प्रहलाद सिंह मालगांव, श्री महेंद्र कुमार राजपूत, श्री फूलचंद मरावी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय मण्डला से श्रीमती मंजू माला साइमन, आरडी कॉलेज मण्डला से श्री श्रीकांत श्रीवास्तव शामिल हैं।

Related posts

पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष श्री बिसेन का आगमन 3 जनवरी को

Reva India News

वृक्षारोपण कार्यक्रम सम्पन्न

Reva India News

केन्द्रीय इस्पात एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री श्री कुलस्ते का दौरा कार्यक्रम

Reva India News

Leave a Comment