Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

आर-सेटी में मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण एवं परीक्षा संपन्न

मंडला 21 अगस्त 2025

मध्यप्रदेश शासन ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा आयोजित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ग्रामीण रोजगार प्रशिक्षण संस्थान मंडला में जिले के विकासखंड मंडला, बीजाडांडी, बिछिया, मवई से स्व-सहायता समूह की महिलाओं को मशरूम उत्पादन का 10 दिवसीय प्रशिक्षण प्रबंधक राकेश राय के मार्गदर्शन में दिया गया। प्रशिक्षण के पश्चात ओमप्रकाश चतुर्वेदी परीक्षा नियंत्रक एवं प्रमाणीकरण रूडसे टी ब्रांच भोपाल के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में मशरूम उत्पादन से संबंधित परीक्षा परीक्षक रामसुख दुबे कटनी एवं बैंक से संबंधित परीक्षा परीक्षक सतीश सिंगौर मंडला द्वारा लिखित एवं मौखिक परीक्षा लेकर मूल्यांकन किया गया। मशरूम उत्पादन के अंतर्गत मशरूम के प्रकार, लगाने का समय एवं उत्पादन की तकनीकी, औषधीय महत्व, मशरूम में बीमारियां, कीट एवं उनकी रोकथाम, मशरूम का संरक्षण एवं परिरक्षण, मशरूम की खेती से लाभ, मशरूम के व्यंजन तथा बैंकिंग से संबंधित लिखित एवं मौखिक परीक्षा लेकर मूल्यांकन किया गया।

Related posts

No proposal yet for granting quota for Muslims: Uddhav Thackeray

Admin

जिला पुरातत्व एवं संस्कृति परिषद की बैठक संपन्न

Reva India News

जिले की औसत वर्षा की जानकारी

Reva India News

Leave a Comment