Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जिला पुरातत्व एवं संस्कृति परिषद की बैठक संपन्न

मण्डला 23 मार्च 2022

कलेक्टर हर्षिका सिंह की अध्यक्षता में जिला पुरातत्व एवं संस्कृति परिषद की बैठक संपन्न हुई। बैठक में कलेक्टर हर्षिका सिंह ने कहा कि जिले में ऐतिहासिक रामनगर को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने के संबंध में विस्तृत निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिले में स्थित पर्यटन स्थलों को चिन्हित करते हुए इनके समुचित विकास के लिए योजना बनाएं। श्रीमती सिंह ने गरमपानी कुण्ड के विकास पर चर्चा करते हुए कहा कि यहां पर पर्यटकों के लिए नहाने एवं कपड़े बदलने संबंधी व्यवस्था सुनिश्चित करें। उन्होंने बोटिंग के संबंध में चर्चा करते हुए पर्यटन विभाग को प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए। बैठक में जिला पंचायत सीईओ रानी बाटड, सहायक कलेक्टर अग्रिम कुमार, एसीईओ श्री मरावी तथा जिला पुरातत्व पर्यटन एवं संस्कृति परिषद के सदस्य उपस्थित थे।

बैठक में कलेक्टर ने झंकार भवन एवं कलादीर्घा को पर्यटन विकास के अंतर्गत शामिल करने पर चर्चा की। उन्होंने झंकार भवन के शुल्क पर चर्चा करते हुए जरूरी निर्देश दिए। श्रीमती सिंह ने कलादीर्घा में पैंटिंग तथा प्रकाश व्यवस्था आकर्षक बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कलादीर्घा के अन्य मरम्मत कार्य पूरा करते हुए व्यवस्थित करें। कलेक्टर ने उक्त सभी कार्य अप्रैल में शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने पर्यटन सर्किट के निर्माण पर चर्चा करते हुए जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आजीविका समूह द्वारा संचालित दीदी कैफे एवं अन्य लोकल उत्पादों को ज्यादा से ज्यादा बढ़ावा दें। श्रीमती सिंह ने जीवाश्म पार्क के संबंध में चर्चा करते हुए इसके अन्य प्रक्रियाओं पर विस्तृत निर्देश दिए। उन्होंने पालासुंदर पार्क के डेवलपमेंट पर निर्देश देते हुए प्रस्ताव शासन को भेजने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने कहा कि टूरिज्म को बढ़ावा देने 10 से 18 अप्रैल तक कोदो-कुटकी तिहार के द्वितीय चरण मनाएं। कोदो-कुटकी तिहार शाम 6 से 10 बजे तक आयोजित करें। उन्होंने पर्यटकों के लिए रपटाघाट से वाटर बोट चलाने की बात कही। श्रीमती सिंह ने पर्यटन से संबंधित सप्ताहिक कैम्प आयोजित करने के निर्देश दिए। साथ ही अजगर दादर पर्यटन स्थल को विकसित करने की बात भी कही। उन्होंने पंचायतों के पर्यटन स्थलों को पंचायतों के अधीन कर पर्यटन शुल्क निर्धारित करने के निर्देश दिए।

Related posts

श्रीअन्न ने बदली किसान रामनाथ उइके की तकदीर संघर्ष से सफलता तक मिलेट्स ने बनाया रामनाथ को ‘मास्टर ट्रेनर’

Reva India News

बिछिया में आयोजित विकसित कृषि संकल्प अभियान में विधायक नारायण सिंह पट्टा हुए शामिल  

Reva India News

राष्ट्रीय गीत वन्देमातरम के मूल पाठ का पूर्ण गायन

Reva India News

Leave a Comment