Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

प्रभारी कलेक्टर ने किया पार्क डेवलपमेंट कटरा का निरीक्षण

मंडला, 23 अगस्त 2025

प्रभारी कलेक्टर एवं सीईओ जिला पंचायत श्री श्रेयांश कूमट ने कटरा में बन रहे पार्क डेवलपमेंट कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पार्क के निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान श्री कूमट ने पार्क में चल रहे कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया। उन्होंने निर्देश दिए कि पार्क का निर्माण कार्य तय समय-सीमा में पूरा करें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि पार्क में हरियाली, बच्चों के लिए झूले, बैठने की व्यवस्था और रोशनी की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। निरीक्षण के दौरान सीईओ जनपद पंचायत श्रीमती प्रतिमा शुक्ला, एसडीओ श्री आदित्य पांडे सहित संबंधित उपस्थित थे।

Related posts

27 को होगा उत्तरवाहिनी नर्मदा परिक्रमा का सामूहिक आयोजन व्यास नारायण मंदिर से प्रारंभ होगी परिक्रमा ग्राम घाघा में प्रथम दिन होगा रात्रि विश्राम एवं भजन संध्या

Reva India News

कलेक्टर ने किया ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण  

Reva India News

मुख्यमंत्री मछुआ समृद्धि योजना के अंतर्गत मत्स्य पालकों का प्रशिक्षण संपन्न

Reva India News

Leave a Comment