Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना

मंडला 4 सितंबर 2025

उद्यानिकी तथा खाद्य प्रसंस्करण विभाग जिला-मण्डला को प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना वर्ष 2025-26 हेतु खाद्य प्रसंस्करण इकाईयाँ जैसे- कोदो कुटकी राईस, राईस मिल, आटा चक्की, गुड़, मसाला यूनिट, अचार, पापड़, चिप्स, ऑयल मिल, नमकीन उद्योग, टमाटर केचप, सॉस तथा अन्य प्राथमिक खाद्य प्रसंस्करण इकाईयों की स्थापना कराने हेतु व्यक्तिगत श्रेणी में 90 इकाई एवं समूह श्रेणी में 1 इकाई के भौतिक लक्ष्य प्राप्त हुए हैं। योजना के प्रावधान अनुसार प्रति इकाई 35 प्रतिशत अधिकतम 10 लाख रूपये तक बैंक ऋण आधारित अनुदान देय है।

जिले के इच्छुक एवं खाद्य प्रसंस्करण में सम्मिलित समस्त उद्यमी, युवा बेरोजगार उपरोक्त योजना का लाभ ले सकेंगे। योजना के दिशा निर्देशानुसार Pmfme Portal (www.pmfme.mofpi.gov.in) पर ऑनलाईन पंजीयन एवं डीपीआर तैयार करने हेतु जिला रिसोर्स पर्सन, निकटतम विकासखण्ड स्तरीय वरिष्ठ उद्यान विकास अधिकारी एवं क्षेत्रीय ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारियों अथवा कार्यालय सहायक संचालक उद्यान जिला- मण्डला से संपर्क करें।

Related posts

सेवा संकल्प अभियान के तहत बिंझिया स्कूल में चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित

Reva India News

अवैध शराब के विरुद्ध की गई कार्यवाही

Reva India News

जिला कोषालय की कर्मचारी रामकली बाई को विदाई दी गई मंडला 1 सितंबर 2025 जिला कोषालय में लंबे समय तक सेवा देने वाली चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी श्रीमती रामकली बाई 31 अगस्त को अपनी सेवा निवृत्ति की आयु पूरी कर लीं। जिला कोषालय के समस्त स्टाफ ने उन्हें भावभीनी विदाई दी। इस अवसर पर जिला कोषालय अधिकारी श्री अखिलेश नेटी ने रामकली बाई के समर्पण और सेवा की सराहना की। उन्होंने रामकली बाई के कार्यकाल को याद करते हुए उनके आगामी जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर जिला पेंशन अधिकारी श्री अविनाश नागले सहित जिला कोषालय मंडला का पूरा स्टाफ उपस्थित रहा। साथ ही सभी ने रामकली बाई के योगदान के लिए उनका आभार व्यक्त किया।

Reva India News

Leave a Comment