Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सिंगल क्लिक से किया मुख्यमंत्री जनकल्याण योजना के अनुग्रह राशि का अंतरण

मंडला 9 सितंबर 2025

मुख्यमंत्री जनकल्याण (संबल 2.0) योजना के अंतर्गत मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से प्रदेश के 7 हजार 953 प्रकरणों में 175 करोड़ रूपये की राशि सिंगल क्लिक से अंतरित की। इस दौरान जिले के 167 पात्र श्रमिक परिवारों को 3 करोड़ 54 लाख रूपए की राशि अंतरित की गई। राज्य स्तरीय इस कार्यक्रम का जिले में सीधा सजीव प्रसारण किया गया। कार्यक्रम में एनआईसी कक्ष मंडला से नगरपालिका अध्यक्ष श्री विनोद कछवाहा, कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा, सीईओ जिला पंचायत श्री श्रेयांश कूमट, श्रम पदाधिकारी श्री राकेश कुमार मिश्रा सहित हितग्राही उपस्थित थे।

 

Related posts

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंडला में “जनजातीय गौरव दिवस” पर हुए ऐतिहासिक आयोजन पर दी बधाई

Reva India News

किशोर न्याय बोर्ड एवं बाल कल्याण समिति के सदस्यों ने कार्य दायित्व संभाला

Reva India News

*“ऑपरेशन मुस्कान” अभियान के तहत मंडला पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Reva India News

Leave a Comment