मंडला 9 सितंबर 2025
देश और समाज के निर्माता शिक्षक होते हैं। वह भावी पीढ़ी को संस्कार, ज्ञान और कौशल प्रदान करते हैं। शिक्षक की भूमिका ना सिर्फ विद्यार्थी के जीवन में बदलाव लाती है बल्कि समाज को भी बेहतर बनाने में सहायक होती है। शिक्षक ही विद्यार्थी के व्यक्तित्व का विकास और चरित्र निर्माण करते हैं और उन्हें भावी जीवन की सफलताओं के लिए तैयार करते हैं। शिक्षक हमें जीवन में सही दिशा दिखाते हैं, समाज में उनका योगदान अतुलनीय है। पढ़ाना सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि एक पवित्र कार्य है जिसे हर कोई नहीं कर सकता है। एक शिक्षक पीढ़ी का सृजन और विनाश दोनों ही कर सकता है। विद्यार्थी के जीवन को नई ऊंचाइयों पर पहुँचाने में शिक्षक अपनी पूरी मेहनत से जुटा रहता है। यह बात कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने जिला योजना भवन में आयोजित शिक्षक दिवस सम्मान समारोह कार्यक्रम में कही।कलेक्टर श्री मिश्रा ने कहा कि शिक्षा विभाग का सृजन ही बच्चों को पढ़ाने के लिए हुआ है।अब शिक्षकों को अपनी भूमिका से और आगे बढ़ना होगा। अब पढ़ाई के साथ-साथ बच्चों को अन्य गतिविधियों में भी आगे लाना होगा।उन्होंने जिले में नवाचार के तहत प्रारंभ किए गए नेत्र ज्योति, प्रोजेक्ट अपराजिता और प्रोजेक्ट वाटर बेल का जिक्र किया। इसके अलावा इस सप्ताह प्रोजेक्ट सुरक्षा कवच के बारे में संक्षिप्त जानकारी दी।उन्होंने कहा कि इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को प्राकृतिक और मानवजनित आपदाओं से बचाव की ट्रेनिंग देना है। आप सभी शिक्षक इन्हीं नवाचारों के साथ शिक्षण की विधा को रूचिपूर्ण बनायें। पिछले शैक्षणिक सत्र में मंडला जिले ने कक्षा दसवीं और बारहवीं में प्रदेश में क्रमशः दूसरा और चौथा स्थान हासिल किया है। इस वर्ष भी जिले का परीक्षा परिणाम बेहतर हो इसकी तैयारी रहे। जिले का नाम प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर हो हमें इसी में जुटना है।

जिला पंचायत सीइओ श्री श्रेयांश कूमट ने कहा कि शिक्षक अपनी टीम के बलबूते साल भर बच्चों का मनोबल बनाए रखते हैं। शिक्षण कार्य में शिक्षक की भूमिका अहम होती है। बच्चों के शत प्रतिशत अंक आने पर शिक्षक से ज्यादा खुशी किसी को नहीं होती है। शिक्षकों ने भी शत प्रतिशत परीक्षा परिणाम दिया है। यह क्रम लगातार जारी रहे।

शिक्षक दिवस सम्मान समारोह में शतप्रतिशत परीक्षा परिणाम वाले सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान किया गया जिनमें शासकीय हाईस्कूल गाजीपुर श्री रूपलाल मरकाम, शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय श्री योगेश कुमार श्रीवास्तव, शासकीय पीएमश्री हाईस्कूल सेमरखापा श्री अखिलेश कुमार चन्द्रौल, शासकीय कन्या हाईस्कूल पुरवा श्री शैलकुमार दुबे, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नैनपुर श्री अनूप कुमार अग्रवाल, शासकीय उत्कृष्ट उमावि नैनपुर श्री उमेश कुमार अवधवाल, आदर्श उमावि अंजनिया बिछिया श्री सुशील कुमार पटैल शामिल ह हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी बोर्ड परीक्षा में शतप्रतिशत परीक्षा परिणाम वाले स्कूलों में विकासखंड मंडला के शासकीय कन्या हाईस्कूल पड़ाव वार्ड मंडला, शासकीय कन्या हाईस्कूल पुरवा, शासकीय हाईस्कूल खारी, शासकीय हाईस्कूल बिंझिया, शासकीय हाईस्कूल सिलपुरा, शासकीय हाईस्कूल पटपरा रैयत, शासकीय हाईस्कूल सेमरखापा, शासकीय हाईस्कूल वरिष्ठ मूलशाला मंडला, शासकीय हाईस्कूल गाजीपुर, शासकीय हाईस्कूल ग्वारी, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हिरदेनगर, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लिमरूआ, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय फूलसागर, शासकीय नर्मदा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लिंगापौंड़ी, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खुर्सीपार के प्राचार्य शामिल हैं।

इसी तरह नैनपुर विकासखंड के शासकीय हाईस्कूल मक्के, शासकीय हाईस्कूल रमपुरी, शासकीय हाईस्कूल रामदेवरी, शासकीय हाईस्कूल रैवाड़ा, शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नैनपुर, शासकीय नवीन उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नैनपुर, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पिंण्डरई, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भरवेली के प्राचार्य को सम्मानित किया गया।

बिछिया के शासकीय हाईस्कूल बोकर, शासकीय हाईस्कूल हर्राभाट, शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अंजनिया, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रामनगर,मवई के शासकीय हाईस्कूल अंजनी, शासकीय हाईस्कूल सोंढ़ा, शासकीय हाईस्कूल परसाटोला, घुघरी के शासकीय हाईस्कूल छाता, मोहगांव के शासकीय कन्या हाईस्कूल मोहगांव, शासकीय हाईस्कूल झुरगीपोंड़ी, शासकीय हाईस्कूल बिलगढ़ा, नारायणगंज के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मंगलगंज, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बबलिया, बीजाडांडी के शासकीय हाईस्कूल मानिकसरा, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बरगांव के प्राचार्यों को भी प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती मुन्नी बाई वरकड़े, एसी ट्राइबल श्रीमती वंदना गुप्ता सहित शिक्षक एवं प्राचार्य मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन श्री अखिलेश उपाध्याय ने किया।

