Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक

मंडला 12 सितंबर 2025

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. डी.जे. मोहंती ने बताया कि 17 सितम्बर 2025 को स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान का शुभारंभ पूरे जिले में किया जायेगा। अभियान 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक चलाया जायेगा। इस दिन जिला स्तर पर स्वास्थ्य शिविर, रक्तदान शिविर आयोजित किया जायेगा। आयुष्मान केन्द्रों पर अभियान निरंतर 2 अक्टूबर तक चलेगा जिसमें स्वास्थ्य शिविर आयोजित किये जायेंगे। विकासखंड स्तर पर अभियान के दौरान कम से कम एक बार वृहद स्तर पर स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जायेगा।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि इन शिविर में महिलाओं में स्वास्थ्य एवं पोषण से जुड़ी समस्याओं की पहचान कर उन्हें समय पर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार, किशोरियों में एनीमिया व पौषण के प्रति जागरूकता लाना है। उन्होंने बताया कि अभियान में यह सुनिश्चित किया जायेगा कि सभी महिलाओं को स्वास्थ्य की स्थिति के बारे में जानकारी मिले। शिविर के दौरान की गई सभी प्रकार की जांचों का परिणाम संबंधी जानकारी महिलाओं को तुरंत दी जायेगी। अभियान में हाईपरटेंशन, डायबिटीज, ओरल कैंसर, ब्रेस्ट कैंसर, सरवाईकल कैंसर, टीबी, एनीमिया, सिकल सेल स्क्रीनिंग की जायेगी। एएनसी चेकअप, ब्लड सुगर की जांच एवं टीकाकरण किया जायेगा। पोषण संबंधी सलाह दी जायेगी, आयुष्मान कार्ड एवं वयवंदना कार्ड बनाये जायेंगे।

Related posts

रतनजोत के बीज खाने से बीमार हुए बच्चों के स्वास्थ्य में हो रहा सुधार

Reva India News

उपार्जित धान परिवहन की गति बढ़ाएं:  कलेक्टर श्री मिश्रा कलेक्टर ने ली उपार्जन की बैठक

Reva India News

राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस पर मैराथन दौड़ और विधिक सेवा प्रदर्शनी का आयोजन हुआ

Reva India News

Leave a Comment