Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जिले में सोयाबीन कृषकों के लिए येलोमोजेक की सलाह

मंडला 15 सितंबर 2025

जिले में सोयाबीन फसल का रकबा वर्तमान में 20 हेक्टेयर है। जिला स्तरीय निरीक्षण दल में कृषि वैज्ञानिक डॉ. रामेश्वर अहिरवार, मधु अली, अनुविभागीय कृषि अधिकारी मंडला द्वारा जिले के विकासखंडों में सोयाबीन फसल का सतत निरीक्षण किया जा रहा है। वर्तमान में सोयाबीन फसल पर कीट व्याधि एवं बीमारियों का प्रकोप होने की संभावना रहती है। सोयाबीन का मुख्य रोग येलोमोजेक के लिए सम-सामायिक सलाह जारी की जा रही है। येलो मोजेक अर्थात सोयाबीन का पीला मोजेक रोग एक गंभीर वायरस जनित बीमारी है, जो मुख्य रूप से सफेद मक्खी द्वारा फैलती है। इस रोग से पत्तियाँ पीली पड़कर रुक और मुड़ जाती हैं जिससे पौधे की वृद्धि रुक जाती है। इस कारण फसल की उपज में भारी कमी आती है। इसके नियंत्रण के लिए संक्रमित पौधों को हटाना, खरपतवारों को नष्ट करना, पीले चिपचिपे जाल (येलो स्टिक ट्रैप) लगाना और कृषि वैज्ञानिकों की सलाह पर उपयुक्त कीटनाशकों का छिड़काव करना महत्वपूर्ण है। कृषि वैज्ञानिक या कृषि अधिकारी की सलाह पर उपयुक्त कीटनाशकों जैसे बुप्रोफेजिन, थियोमेथोजाम या डायफेंटरोन का छिड़काव करें।

Related posts

राष्ट्रीय एकता दिवस आज

Reva India News

पुलिस चौपाल: हेलमेट, साइबर अपराध, नशा मुक्ति पर जागरूकता

Reva India News

स्वरोजगार के लिए 37 का लक्ष्य, आवेदन आमंत्रित

Reva India News

Leave a Comment