Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

विकासखंड स्तरीय रोजगार मेले में 47 को नियुक्ति पत्र दिया गया

मंडला 16 सितंबर 2025

मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत विकासखंड-मोहगांव में विकासखंड स्तरीय रोजगार मेला/कैम्प का आयोजन किया गया। जिसमें सुरक्षा जवान एवं सुपरवाईजर कि भर्ती के लिए गार्डियंस ट्रेनिंग एकेडमी हैदराबाद कंपनी द्वारा हिस्सा लिया गया। उक्त मेले में 66 बेरोजगार युवक-युवतियों ने पंजीयन कराया। मेले के दौरान 47 प्रतिभागियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। रोजगार मेले में मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत-मोहगांव एवं श्री राजकुमार यादव सहा. विकासखंड प्रबंधक मोहगांव व कंपनी के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

आगामी रोजगार मेला/कैम्प विकासखंड-बीजाडांडी में 17 सितंबर को, विकासखंड-घुघरी में 18 सितंबर को, विकासखंड-नारायणगंज में 19 सितंबर को, विकासखंड-निवास में 22 सितंबर को, विकासखंड-नैनपुर में 23 सितंबर को, विकासखंड-मवई में 24 सितंबर को एवं विकासखंड-मंडला में 25 सितंबर को आयोजित किया जाना है।

Related posts

“नशे से दूरी है जरूरी” अभियान: मंडला में जन-जागरूकता पहल*

Reva India News

चित्रा त्रिपाठी की खूबसूरती को देखकर चित्रा त्रिपाठी के चाहने वाले इनकी खूबसूरती को काफी ज्यादा पसंद ।

Reva India News

शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय मंडला में पर्यावरण आधारित विभिन्न गतिविधियाँ संपन्न

Reva India News

Leave a Comment