Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

प्रभारी मंत्री जिला अस्पताल में लगाए गए विशाल रक्तदान शिविर में पहुंचे सेवा पखवाड़ा अभियान के अंतर्गत जिले में लगाए जा रहे रक्तदान शिविर  

मंडला 17 सितंबर 2025

सेवा पखवाड़ा अभियान के अंतर्गत विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन बुधवार को जिला अस्पताल मंडला में किया गया। कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री दिलीप जायसवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री संजय कुशराम, श्री प्रफुल्ल मिश्रा, नगरपालिका अध्यक्ष श्री विनोद कछवाहा, श्री जयदत्त झा, श्री विनय मिश्रा, श्री रानू राजपूत, श्री ललित लोधी सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने यहाँ पहुंचकर रक्तदान कर रहे व्यक्तियों से चर्चा की और उन्हें रक्तदान प्रमाण पत्र प्रदान किए।

 

प्रभारी मंत्री श्री जायसवाल ने कहा कि रक्तदान सिर्फ एक मेडिकल प्रक्रिया नहीं है, बल्कि यह एक ऐसा नेक काम है जो किसी की जान बचा सकता है। जब आप रक्तदान करते हैं, तो आपको एक आत्मीय खुशी और संतोष महसूस होता है। यह जानकर कि आपके एक छोटे से प्रयास ने किसी के जीवन में बड़ा बदलाव लाया है। यह किसी भी दान से बड़ा दान है, क्योंकि आप अपने शरीर का एक हिस्सा देकर किसी को जीवन का दूसरा मौका देते हैं। हर साल कई लोग अपनी जान सिर्फ इसलिए गंवा देते हैं क्योंकि समय पर उन्हें खून नहीं मिल पाता। उन्होंने युवाओं से आव्हान किया कि जिले में लगाए जा रहे रक्तदान शिविरों में जाकर अपना रक्त दान करें।

इस अवसर पर कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा, एसपी श्री रजत सकलेचा, सीएमएचओ डॉ. डीजे मोहंती, सिविल सर्जन डॉ. विजय धुर्वे सहित चिकित्सालय का स्टॉफ एवं अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे।

Related posts

मॉस्क का उपयोग अनिवार्य, उल्लंघन पर जुर्माना

Reva India News

मुख्यमंत्री डॉ. यादव के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में कलेक्टर ने किया निरीक्षण 14 अगस्त को आरडी कॉलेज प्रांगण में आयोजित होगा मुख्य कार्यक्रम

Reva India News

2 कोरोना मरीज स्वस्थ हुए

Reva India News

Leave a Comment