Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के अंतर्गत एसडीएम मंडला ने किया ग्राम भ्रमण  

मंडला 19 सितंबर 2025

स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को एसडीएम मंडला श्रीमती सोनल सिडाम ने ग्राम बड़ी खैरी एवं ग्राम टिकरिया का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। भ्रमण के दौरान बीएमओ एवं बीपीएम भी साथ उपस्थित रहे। ग्राम टिकरिया में एसडीएम ने स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति का प्रत्यक्ष निरीक्षण किया तथा स्वयं बीपी चेक कराकर जागरूकता का संदेश दिया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि महिलाओं के स्वास्थ्य की नियमित जाँच एवं समय पर उपचार से परिवार और समाज दोनों सशक्त बनते हैं। अभियान के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा ग्राम स्तर पर निरंतर गतिविधियाँ आयोजित की जा रही हैं, जिससे अधिक से अधिक महिलाओं को लाभ मिल सके।

Related posts

महामहिम राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल का मंडला आगमन आज

Reva India News

किसी भी पद पर रहे, मित्रता भाव हमेशा बनाए रखना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Reva India News

रेवा इडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 3 जून 2022

Reva India News

Leave a Comment