Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

आदि कर्मयोगी कार्यक्रम में कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने की सहभागिता ग्राम की आवश्यकता के अनुसार कार्यों की सूची बनाएं – कलेक्टर

मंडला 24 सितंबर 2025

सेवा पखवाड़ा अभियान के आदि सेवा पर्व के अंतर्गत ग्राम पंचायत मलारा में आदि कर्मयोगी कार्यक्रम में कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने सहभागिता की। इस दौरान कलेक्टर ने जन जागरण यात्रा में शामिल होते हुए गांव का भ्रमण किया। उन्होंने ग्राम के नजरी नक्शा का भी अवलोकन किया। इस दौरान कलेक्टर श्री मिश्रा ने आदि सेवा केन्द्र का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में जनपद पंचायत सदस्य श्रीमती सविता परते, सरपंच श्रीमती ज्योति उईके, उप सरपंच श्रीमती मीना मसराम, एसडीएम मंडला श्रीमती सोनल सिडाम, अतिरिक्त जिला पंचायत सीईओ श्री विनोद मरावी, एसी ट्राईबल श्रीमती वंदना गुप्ता, सहायक संचालक रंजीत गुप्ता सहित ग्रामीणजन उपस्थित थे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कलेक्टर श्री मिश्रा ने कहा कि आदि कर्मयोगी अभियान के अंतर्गत सभी ग्रामों में कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि ग्रामवासी ग्राम का भ्रमण कर भावी पीढ़ी की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए ग्राम में किए जाने वालों कार्यों की सूची बनाएं। कलेक्टर ने कहा कि आंगनवाड़ी केंद्रों में पोषण वाटिका बनाएं और मुनगा का पौधा भी लगाएं।

मंगलवार को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अवसर पर छात्राओं को एलबेन्डाजोल की टेबलेट की जानकारी लेते हुए कलेक्टर श्री मिश्रा ने कहा कि सभी बच्चों को एलबेन्डाजोल अवश्य खिलाएं। कलेक्टर ने ग्रामवासियों से अपील की है कि बारिश एवं घरों में सोखता गड्ढा बनाकर पानी को री-स्टोर करें, जिससे आगामी समय में पानी की कमी होने से बचा जा सके।

Related posts

14, 15 एवं 16 मार्च को दिव्यांगजनों के लिए विशेष शिविर नैनपुर, निवास एवं मंडला जनपद पंचायत में शिविर आयोजित होंगे

Reva India News

चिटफंड एवं बैंकिंग धोखाधड़ी के मामलों पर तत्काल शिकायत करें – कलेक्टर  

Reva India News

मंत्री श्रीमती संपतिया उइके और सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने रेवांचल पार्क का लोकार्पण किया

Reva India News

Leave a Comment