Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जिला ई-गवर्नेस सोसायटी द्वारा स्थानीय निकाय को आधार मशीनों का आवंटन

मंडला 24 सितंबर 2025

इन-हाउस मॉडल के तहत जिला ई-गवर्नेस सोसायटी के अंतर्गत रजिस्ट्रार एमपीएसईडीसी की आधार पंजीयन मशीनों के संचालन के लिए जिला ई-गवर्नेस सोसायटी द्वारा स्थानीय निकाय को आधार मशीनों का आवंटन किया जायेगा। जिसमें जनपद पंचायत बीजाडांडी में 2, बिछिया में 3, घुघरी में 2, मंडला में 4, मवई में 2, मोहगांव में 3, नैनपुर में 2, नारायणगंज में 3 एवं निवास में 3 मशीन आवंटित किए गए हैं। आवेदक 25 सितंबर से 15 अक्टूबर तक निर्धारित शर्तों के अधीन अपने-अपने क्षेत्र के जनपद पंचायत कार्यालय में आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।

आवेदन पत्र के साथ संलग्न किए जाने वाले आवश्यक दस्तावेजों में कार्यालय द्वारा निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र। एनएसईआईटी द्वारा आयोजित आधार परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए एवं 31 दिसंबर 2022 से पूर्व के सर्टिफिकेट मान्य नहीं किए जाएंगे। पुलिस विभाग द्वारा जारी चरित्र प्रमाण पत्र। कक्षा 12वीं की अंकसूची। जिले का स्थायी निवासी हो। ऑपरेटर यूआईडीएआई द्वारा ब्लैकलिस्टेड/सस्पेंड न हो। आधार कार्य अनुभव प्रमाण पत्र। आवेदन के साथ लगाए जाने वाले सभी दस्तावेज स्वप्रमाणित होने चाहिए।

Related posts

कलेक्टर और सीईओ जिला पंचायत ने जल गंगा संवर्धन अभियान के कार्यों का किया निरीक्षण

Reva India News

आर्थिक सहायता स्वीकृत

Reva India News

राष्ट्रीय खेल दिवस पर सद्भावना फुटबॉल मैच का हुआ आयोजन सिटीजन इलेवन ने पुलिस इलेवन को 4 / 0 से मात खेल के जरिए पुलिस ने दिया यातायात के नियमों का पालन और नशे से दूर रहने का संदेश

Reva India News

Leave a Comment