Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

पोषण माह: शासकीय कन्या हाईस्कूल मोहगाँव में कार्यक्रम

मंडला 25 सितंबर 2025

शासकीय कन्या हाईस्कूल मोहगाँव में पोषण माह के आठवे दिवस न्यूट्रीशियन वर्कशॉप एवं मोटापे की रोकथाम को नियमित स्वास्थ्य जांच में शामिल कराने के लिए जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रभारी प्रशासक श्रीमती मधुलिका उपाध्याय द्वारा उपस्थित छात्राओं को बी.एम.आई. के माध्यम से मोटापे की पहचान, पोषण, स्वच्छता, आयरन टेबलेट लेने, स्वास्थ्य परीक्षण करवाने की सलाह दी गई। छात्राओं को योग अभ्यास कर पोषण आहार का सेवन करने, स्वास्थ्य जांच कराने के लिए प्रेरित किया गया। प्रशासक द्वारा हब एवं वन स्टॉप सेंटर में दी जाने वाली सेवाओं के बारे में बताया एवं पॉक्सो एक्ट को समझाते हुए आवश्यक हेल्पलाईन नं. 181 महिला हेल्प लाईन, 112 पुलिस हेल्प लाईन, 1098 चाइल्ड हेल्प लाईन, 1930 साईबर हेल्प लाईन के बारे में बताया।

Related posts

ठंड के कारण प्रातः 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक लगेंगे स्कूल कलेक्टर ने दिए आदेश

Reva India News

कार्यपालन यंत्री की उपस्थिति में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न

Reva India News

माटी गणेश सिद्ध गणेश कार्यशाला आयोजित घर-घर विराजेंगे माटी के गणेश, विसर्जन के बाद गमले में लगाएं पौधा

Reva India News

Leave a Comment