Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जिले में 1573.7 मि.मी. वर्षा दर्ज

मंडला 25 सितंबर 2025

मंडला जिले में बारिश का सिलसिला एक बार फिर जारी है। भू-अभिलेख कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार जिले में अब तक 1573.7 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। सुबह तक बीते 24 घंटे में जिले में औसतन 9.5 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है। इस दिन मंडला में 8 मि.मी., नैनपुर में 7 मि.मी., बिछिया में 6.5 मि.मी., निवास में 18.2, घुघरी में 5.1 मि.मी. एवं नारायणगंज में 12.2 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है।

अधीक्षक भू-अभिलेख से प्राप्त जानकारी के अनुसार 1 जून से 25 सितंबर तक तहसील मंडला में 1660.6 मिमी, नैनपुर में 1575.9 मिमी, बिछिया में 1526.3 मिमी, निवास में 1668.8 मिमी, घुघरी में 1449.1 मिमी एवं नारायणगंज में 1586.1 मिमी वर्षा आंकी गई है। इसी अवधि में पिछले वर्ष जिले में औसतन 1573.7 मिमी वर्षा हुई थी।

Related posts

खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग को सीएम हेल्पलाईन के निराकरण में 92.55 वेटेज स्कोर के लिए मिला प्रशस्ति पत्र  

Reva India News

जिले की गतिविधियों की जानकारी सोशल मीडिया अकाउंट पर

Reva India News

नगरीय निकायों एवं पंचायत मतदाता सूची तैयारियों की समीक्षा बैठक आज

Reva India News

Leave a Comment