Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जिले में 1594 मि.मी. वर्षा दर्ज

मंडला 26 सितंबर 2025

मंडला जिले में बारिश का सिलसिला जारी है। भू-अभिलेख कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार जिले में अब तक 1594 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। सुबह तक बीते 24 घंटे में जिले में औसतन 20.3 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है। इस दिन मंडला में 39.4 मि.मी., नैनपुर में 10.4 मि.मी., बिछिया में 46.5 मि.मी., निवास में 14.6, घुघरी में 2.6 मि.मी. एवं नारायणगंज में 8.6 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है।

अधीक्षक भू-अभिलेख से प्राप्त जानकारी के अनुसार 1 जून से 26 सितंबर तक तहसील मंडला में 1700 मिमी, नैनपुर में 1586.3 मिमी, बिछिया में 1572.8 मिमी, निवास में 1683.4 मिमी, घुघरी में 1451.7 मिमी एवं नारायणगंज में 1594.7 मिमी वर्षा आंकी गई है। इसी अवधि में पिछले वर्ष जिले में औसतन 1579.4 मिमी वर्षा हुई थी।

Related posts

गोंडवाना गुरुदेव का आगमन 3 को

Reva India News

एसडीएम नैनपुर ने चंदियाजर में आयोजित आरोग्यम शिविर का निरीक्षण किया

Reva India News

29 कोरोना मरीज स्वस्थ हुए

Reva India News

Leave a Comment