Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

अल्पविराम परिचय कार्यशाला सम्पन्न

                                         शासकीय कर्मचारियों  में आनंद की अनुभूति के लिए कार्यशाला का आयोजन जनपद सभाकक्ष मवई में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमति मनीषा प्रह्लाद मरकाम जनपद अध्यक्ष मवई, मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमान भागचंद टिमरिया, आनंद विभाग से मास्टर ट्रेनर श्रीमति रश्मी पाठक, श्रीमति श्रीदा पाठक, श्रीमति संजुलता सिगोर द्वारा शासकीय विभाग के कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया। सर्वप्रथम जनपद अध्यक्ष द्वारा कार्यक्रम के प्रारंभ में माता सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर फूलमाला अर्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। 
             अधिकारी, कर्मचारियों को तनाव मुक्त रहने के लिए आनंदम विभाग द्वारा ऐसे प्रशिक्षण बहुत जरूरी है जिससे अधिकारी कर्मचारी बिना तनाव के कामों को कर सकें।  मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा अधिकारी, कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि अपना काम ऑफिस तक सीमित रखें। घर-परिवार को समय दें ताकि परिवार और आप दोनों स्वास्थ्य और खुश रह सकें। मध्यप्रदेश शासन आनंद विभाग से संचालित योजनाओं तथा इस प्रकार के प्रशिक्षण की जानकारी दी गई। अल्पविराम क्या है ? यह क्यों आवश्यक है ? इसमें शासन द्वारा कर्मचारियों को तनाव मुक्त होने के लिए समय-समय पर प्रशिक्षण आयोजित किए जाते हैं। उनके द्वारा कुछ गतिविधि भी कराई गई जिससे कर्मचारियों को आनंद मिला, खुशी मिली।

Related posts

नशामुक्ति दिवस अंतर्गत उत्कृष्ट विद्यालय में हुई विविध प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों ने नशामुक्ति रैली निकालकर लोगों को किया जागरूक

Reva India News

लर्निंग ड्रायविंग लाइसेंस कैंप का आयोजन

Reva India News

बिना लाइसेंस खाद-बीज बेचने पर 3 दुकान संचालकों पर एफआईआर दर्ज घुघरी विकासखंड में की गई कार्यवाही  

Reva India News

Leave a Comment