Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मंडला पुलिस का 15 दिवसीय यातायात एवं वाहन चेकिंग अभियान

पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देश पर मंडला पुलिस द्वारा 15 दिवसीय विशेष यातायात एवं वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य सड़क सुरक्षा जागरूकता बढ़ाना और दुर्घटनाओं की रोकथाम था। जिले के सभी थाना/चौकी अंतर्गत मुख्य मार्गों, राष्ट्रीय राज्य राजमार्गों तथा शहरी-ग्रामीण क्षेत्रों में संयुक्त टीमों ने सड़क दुर्घटना पर प्रभावी नियंत्रण के लिए कार्रवाई की। जिसमें बिना लाइसेंस वाहन चलाना, नाबालिक द्वारा वाहन चलाना, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग करना, तेज गति से वाहन चलाना, बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, शराब पीकर, रॉन्ग साइड, बिना फिटनेस और बिना परमिट वाहन चलाने वाले कुल 2,428 वाहन चालकों पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई कर 11,76,000 रूपए का समन वसूल किया गया है।


यातायात नियमों का बार-बार उल्लंघन करने एवं नाबालिक बच्चों को वाहन चलाने पर 71 वाहन चालकों व वाहन मालिकों के लाइसेंस निरस्त करने के साथ रजिस्ट्रेशन भी कैंसिल करने परिवहन विभाग को पत्र भेजा गया है। जनजागरूकता के लिए स्कूल-कॉलेजों व स्थानीय नागरिकों को पंपलेट वितरित किए गए, रैली और नुक्कड़ सभा आयोजित हुई। शहर के चौराहों व दुर्गा पंडालों में मोबाइल एलईडी स्क्रीन से सड़क दुर्घटना बचाव और सरकारी योजनाओं (राहवीर, हिट एंड रन, कैशलेस उपचार) की जानकारी दी गई।

Related posts

बिना नंबर प्लेट वाहनों के विरुद्ध विशेष अभियान जारी दो दिनों में 50 से अधिक वाहनों पर चालानी कार्रवाई, मौके पर लगवाई गई नंबर प्लेट

Reva India News

जिला स्तरीय टास्क फोर्स समिति की बैठक सम्पन्न

Reva India News

सीएम हेल्पलाईन अंतर्गत मण्डला जिला प्रदेश में प्रथम स्थान में

Reva India News

Leave a Comment