Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जनसुनवाई में 37 आवेदक पहुंचे समस्या लेकर

मंडला 30 सितंबर 2025

प्रत्येक मंगलवार को आयोजित की जाने वाली जनसुनवाई में आज 37 आवेदकों ने अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। अपर कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार सिंह ने योजना भवन में लोगों की समस्याएं सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को उनके जल्द निराकरण के निर्देश दिए।

जनसुनवाई में भूमि नामांतरण, लाड़ली लक्ष्मी योजना, उपार्जन केन्द्र की मांग, पीएम आवास योजना, राशन वितरण सहित अन्य विषयों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। इस दौरान डिप्टी कलेक्टर श्रीमती क्षमा सराफ, एसडीएम मण्डला श्रीमती सोनल सिडाम, डिप्टी कलेक्टर श्री सचिन जैन सहित संबंधित जिला अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

आशा सहयोग चयन पर दावा आपत्ति 5 फरवरी तक

Reva India News

आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत

Reva India News

जिला सुगम्य मतदान मॉनीटरिंग कमेटी की बैठक संपन्न

Reva India News

Leave a Comment