Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जनसुनवाई में नीलू को तत्काल मिली ट्राईसाईकिल

मंडला 30 सितंबर 2025

ग्रामीणों की समस्या सुनने के लिए प्रति मंगलवार को जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित होता है। जनसुनवाई में आवेदक अपनी समस्या से जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों को लिखित एवं मौखिक रूप से अवगत कराते हैं। 30 सितंबर को आयोजित हुई साप्ताहिक जनसुनवाई में ग्राम देवदरा निवासी दिव्यांग नीलू सारथी ने ट्राईसाइकिल के लिए आवेदन किया।

सामाजिक न्याय विभाग के उप संचालक श्री रोहित बड़कुल ने बताया कि नीलू के ट्राईसाइकिल के लिए मिले आवेदन पर जरूरी औपचारिकताएं पूरी कर आवेदक को तत्काल ट्राईसाइकिल प्रदान की गई। नीलू कहता है कि मैंने मंगलवार के दिन जनसुनवाई में आवेदन देकर ट्राईसाइकिल मांगी और मुझे उसी दिन ट्राईसाइकिल मिल भी गई, मैं बहुत खुश हूँ। ट्राईसाइकिल से मेरी समस्याओं में बहुत राहत होगी और अब मैं जरूरी कार्यों के लिए ट्राईसाइकिल से बाजार सहित अन्य जगह बड़ी आसानी से जा पाउंगा।

Related posts

जिले में मिले 19 नए कोरोना पॉजीटिव केस

Reva India News

प्राथ. एवं माध्य. शालाओं में गर्म पका हुआ भोजन वितरण के निर्देश

Reva India News

टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी में 29 गर्ल्स का चयन

Reva India News

Leave a Comment