Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

एनएसएस स्वयंसेवकों ने नुक्कड़ नाटक से दी नशा मुक्ति और साइबर सुरक्षा की सीख

मंडला, 29 मार्च 2026

शासकीय जगन्नाथ उत्कृष्ट विद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा गोद ग्राम बिनैका में आयोजित 7 दिवसीय विशेष शिविर के पांचवे दिन चौपाल पर जन-जागरूकता का संचार किया गया। शिविर के दौरान छात्रों ने चौपाल पर एकत्र ग्रामीणों के समक्ष प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक का मंचन किया। अभिनय के माध्यम से छात्रों ने यह संदेश दिया कि नशा न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को हानि पहुँचाता है, बल्कि परिवार की आर्थिक स्थिति और मानसिक शांति को भी पूरी तरह नष्ट कर देता है। तकनीक के दौर में बढ़ते ’डिजिटल फ्रॉड’, फर्जी कॉल और ऑनलाइन ठगी से बचने के व्यावहारिक तरीके ग्रामीणों को समझाए गए।

यह आयोजन विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती कल्पना नामदेव के कुशल मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एनएस प्रभारी श्री प्रवीण अग्रवाल ने मार्मिक बात कही। “नशा वह दीमक है जो हँसते-खेलते परिवारों को अंदर से खोखला कर उनके विघटन का कारण बनता है। युवाओं की ऊर्जा समाज निर्माण में लगनी चाहिए, न कि व्यसनों में।“ ग्राम सरपंच अनुसुईया बाई का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ। बिनैका के निवासियों ने छात्रों के इस जज्बे की मुक्त कंठ से प्रशंसा की। ऐसे शिविर न केवल ग्रामीणों को जागरूक करते हैं, बल्कि स्वयंसेवकों में ’स्वयं से पहले सेवा’ के भाव और सामाजिक उत्तरदायित्व को भी सुदृढ़ करते हैं।

Related posts

*मंडला पुलिस द्वारा “ऑपरेशन मुस्कान” के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित-* *गुमशुदा बच्चों की सुरक्षित दस्तयाबी एवं बाल सुरक्षा संबंधी दी गई महत्वपूर्ण जानकारी

Reva India News

भांग दुकान टेण्डर प्रपत्र जमा करने की अंतिम तिथि 27 मार्च

Reva India News

नर्मदा जयंती के अवसर पर ’निर्झरणी महोत्सव’ 4 फरवरी को

Reva India News

Leave a Comment