Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मद्य निषेध सप्ताह में हुए विविध आयोजन

           सामाजिक न्याय विभाग के मार्गदर्शन में  2 से 8 अक्टूबर तक मद्य निषेध सप्ताह मनाया जा रहा है। इसके अंतर्गत  म.प्र. जन अभियान परिषद द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसमें एमएसडब्ल्यू तथा बीएसडब्ल्यू में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भाग लिया। स्पर्धाओं में रंगोली प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिता, वाद-विवाद प्रतियोगिता, निबंध लेखन प्रतियोगिता आयोजित की गयी। इसके अलावा रैली के माध्यम से मद्य निषेध का संदेश दिया गया। विभिन्न प्रतियोगिताओं के दौरान विकासखण्ड समन्वयक श्री संतोष कुमार झारिया ने कहा कि नशीले पदार्थों के सेवन से व्यक्ति को शारीरिक, मानसिक और आर्थिक हानि पहुंचने के साथ ही इससे सामाजिक वातावरण भी प्रदूषित होता ही है, साथ ही स्वयं और परिवार की सामाजिक स्थिति को भी भारी नुकसान पहुंचता है। सभी को नशामुक्ति की शपथ भी दिलाई गई। इस दौरान परामर्शदाता श्री संतोष कुमार रजक, श्री आशीष नामदेव, श्री रागिनी हरदहा, श्रीमती दीपा श्रीवास एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रही।

Related posts

बिछिया के 25 कुओं में किया क्लोरीनेशन मरीजों की पहचान कर वितरित की दवाईयां

Reva India News

आज अभियान के रूप में किया गया स्वास्थ्य तथा आंगनवाड़ी केन्द्रों का भ्रमण

Reva India News

बिछिया लाईन के प्रथम सर्किट में विद्युत आपूर्ति प्रातः 7 से 10 बजे तक रहेगा बंद

Reva India News

Leave a Comment