Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मरार माली महासभा ने किया मेधावी छात्रों का सम्मान

मरार माली महासभा मध्य प्रदेश जिला मंडला के तत्वाधान में जिले के प्रतिभावान छात्रों का सम्मान समारोह मरार समाज धर्मशाला महाराजपुर में आयोजित हुआ। प्रथम दृष्टया पधारे हुए सभी पदाधिकारियों और अतिथियों का पंजीयन करके प्रतीकात्मक अंग वस्त्र भेंट कर उनका स्वागत तथा सम्मान किया गया। मंचासीन अतिथियों के द्वारा महात्मा ज्योतिबा फुले एवं माता सावित्री बाई फुले के छाया चित्र पर माल्यार्पण कर पूजन अर्चन किया गया। सभी का स्वागत सम्मान पश्चात् उद्बोधन प्रारंभ हुआ। श्रीमान प्रेम गिरधारी भांवरे जी के द्वारा सबके समक्ष महासभा की प्रस्तावना रखी गई । तथा संगठन के उद्देश्यों को बताया गया। श्रीमान गजानंद पंचेश्वर जी ने समाज की पृष्ठभूमि और संगठन के महत्व को सबके बीच प्रस्तुत किए। श्रीमान गोधन कावले जी ने समाज को सशक्त बनाने हेतु विचार प्रस्तुत किए । तत्पश्चात् वृद्ध जनों का सम्मान किया गया। जिला स्तर पर कक्षा 12वीं से कु. जया भांवरे (प्रथम), आदित्य भांवरे (द्वितीय), और पीयूष भांवरे (तृतीय) रहे तथा कु. परी भांवरे, नितेश भांवरे, कु. मोनिका भोरिया, कु. गुलगुली भांवरे, कु. अंजलि भांवरे, विशाल भांवरे को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। कक्षा 10वीं से कु. प्राची भांवरे (प्रथम), कु. रानू भांवरे (द्वितीय) कु. दिव्या भांवरे (तृतीय) रहे तथा कु. सोनाली अँचेशवर, रिशु भांवरे, कु. महिमा भांवरे, कु. कल्पना भांवरे कु. दुर्गेश्वरी भांवरे, कु. प्रगति भांवरे, मयंक कांवरे, कु. चिकलेश्वरी माने, रोहित भांवरे, कु. सुहानी खरे, आदित्य भांवरे, कु. वैशाली भांवरे, नितेश भांवरे, हिमांशु भांवरे, कु. साक्षी भांवरे, राहुल भांवरे, यामेश्वर भांवरे, कु. रागनी भांवरे को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को राशि, स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र भेंटकर कर सम्मानित किया गया। सांत्वना पुरस्कार से सम्मानित होने वाले छात्रों का स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण भेंटकर सम्मान किया गया। श्रीमान रामकिशोर कांवरे जी के द्वारा महासभा के कार्य योजना की विस्तृत व्याख्या की गई तथा संगठन को मजबूत बनाकर राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने की घोषणा की गई। उन्होंने कहा कि समाज को सुधारने से पहले हमें खुद में सुधार लाकर एक नया उदाहरण प्रस्तुत करना होगा। कार्यक्रम के आयोजन में लगे कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाते हुए इतने अच्छे आयोजन की अपने उद्बोधन में बार बार प्रशंसा करते रहे। सम्माननीय मंत्री श्रीमती संपतिया उइके जी ने संगठन के निर्माण और विकासशील कार्यक्रम को लेकर बहुत ही खुशी ज़ाहिर किए। तथा पूरे महासभा टीम की प्रशंसा करते हुए हर समय सहयोग का आश्वासन दिए। पुरस्कार प्राप्त सभी छात्रों का उत्साह बढ़ाते हुए उच्च शिक्षा तक पढ़ने हेतु प्रेरित किए। साथ ही मरार माली महासभा जिला मंडला को मेधावी छात्र सम्मान समारोह आयोजित करने के लिए प्रतिवर्ष एक लाख रुपए देने की घोषणा किए। इसी तारतम्य में युवक युवती का परिचय कार्यक्रम सम्पन्न हुआ । मंच का उत्साह पूर्ण संचालन श्रीमान परमानन्द भांवरे जी (महामंत्री कर्मचारी प्रकोष्ठ मंडला), के द्वारा किया गया।

 

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मंत्री महोदया श्रीमती संपतिया उइके जी (जल संसाधन मंत्री म. प्र. शासन), महासभा के प्रदेश अध्यक्ष श्रीमान रामकिशोर कांवरे जी (पूर्व मंत्री म. प्र. शासन), कार्यक्रम के अध्यक्ष के रूप में महासभा मंडला के जिलाध्यक्ष श्रीमान अशोक भांवरे जी, विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश महामंत्री श्रीमान गजानंद पंचेश्वर जी (सिवनी), श्रीमान बजारी भांवरे जी (संरक्षक मरार समाज मंडला) श्रीमान नंदकिशोर भांवरे जी (उपाध्यक्ष मरार समाज मंडला) विशिष्ट जन के रूप में प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमान गोधन कावले जी (मंडला), कर्मचारी प्रकोष्ठ के प्रदेश महामंत्री श्रीमान प्रेम गिरधारी भांवरे जी, प्रदेश मंत्री श्रीमान शैल कुमार पंचेश्वर जी, महिला प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष श्रीमती कृष्णा भांवरे जी, महिला कर्मचारी प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष श्रीमती सरिता भांवरे जी, कर्मचारी प्रकोष्ठ मंडला के जिला अध्यक्ष श्रीमान जानकी प्रसाद कांवरे जी,कर्मचारी प्रकोष्ठ मंडला के जिला महामंत्री श्रीमान परमानन्द भांवरे जी, मरार माली महासभा मंडला के महामंत्री श्रीमान नीलकंठ भांवरे जी, युवा प्रकोष्ठ मंडला के जिला अध्यक्ष श्रीमान गणेश भांवरे जी, व्यवसायी प्रकोष्ठ मंडला के जिला अध्यक्ष श्रीमान दुलीचन्द भांवरे, वरिष्ठ जन के रूप में श्रीमान भोला प्रसाद भांवरे जी (पूर्व मरार समाज धर्मशाला संरक्षक मंडला), श्रीमान रामूलाल पंचेश्वर जी ( मरार समाज पूर्व जिला अध्यक्ष मंडला), श्रीमान दाऊ लाल भांवरे जी (इंद्री), श्रीमान भारत भोरिया जी (जामगांव), श्रीमान रामप्रसाद भांवरे जी (बोकर), श्रीमान मिश्री लाल भांवरे जी (मक्के)

श्रीमान वीरेन्द्र भांवरे जी , श्रीमान लखन भांवरे जी, श्रीमान हेमकरण भांवरे जी, श्रीमान नरेश भांवरे जी, श्रीमान निरंजन भांवरे, श्रीमान राजेश खरे जी, श्रीमान महेश भोरिया जी, श्रीमान दुलीचन्द भांवरे जी, श्रीमान कृष्ण कुमार भांवरे जी, श्रीमान हेमराज भोरिया जी , श्रीमान संत कुमार भांवरे जी, आदि सक्रिय कार्यकर्ता शामिल रहे।

प्रदेश युवा और कर्मचारी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष, बालाघाट, सिवनी, जबलपुर से पधारे प्रदेश और जिला पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति में

तथा मोचा ग्राम संगठन के सहयोग एवं जिला मंडला के सभी प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों के सकारात्मक सहयोग और उत्तम प्रबंधन से अविस्मरणीय और सफ़ल कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

Related posts

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने प्रभारी मंत्री को सौंपा ज्ञापन

Reva India News

समाज के सभी वर्गों के विकास के लिए संकल्पित है सरकार – संपतिया उईके स्वामित्व योजना के तहत् आबादी भूमि के अधिकार अभिलेख वितरण कार्यक्रम संपन्न  

Reva India News

वित्तीय साक्षरता जागरूकता अभियान के लिए प्रचार गाड़ी का आयोजन

Reva India News

Leave a Comment