Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

त्यौहारों के मद्देनजर एसपी द्वारा यातायात व्यवस्था का किया गया निरीक्षण

मंडला, 13 अक्टूबर 2025

आगामी त्यौहारों को देखते हुए आज जिले में बढ़ने वाले यातायात दबाव और आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पुलिस अधीक्षक श्री रजत सकलेचा द्वारा यातायात व्यवस्था का निरीक्षण कर दुरुस्त रखने के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए।

एसपी श्री सकलेचा ने मुख्य मार्गों, बाजार क्षेत्रों तथा भीड़-भाड़ वाले स्थलों पर यातायात व्यवस्था सुदृढ़ रखने, किसी प्रकार की अव्यवस्था या जाम की स्थिति न बनने देने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती, ट्रैफिक प्वाइंट्स बढ़ाने, पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित करने और वैकल्पिक मार्ग के लिए निर्देशित किया गया। दोपहिया चालकों को हेलमेट पहनने, चारपहिया चालकों को सीटबेल्ट लगाने तथा नशे में वाहन न चलाने के प्रति सतर्क किया गया है ताकि त्यौहारों का माहौल शांतिपूर्ण एवं सुचारू बना रहे।

Related posts

मुख्यमंत्री कोविड-19 बाल कल्याण योजना  

Reva India News

अमानक पौध संरक्षण औषधि का क्रय-विक्रय, भंडारण एवं परिवहन प्रतिबंधित  

Reva India News

खरीफ सीजन से पहले कृषि विभाग की सख्ती, बीज विक्रेताओं के यहाँ औचक निरीक्षण में मिली अनियमितताएं

Reva India News

Leave a Comment