Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जैविक खेती प्रायोगिक कार्य के लिए शैक्षणिक भ्रमण

मंडला, 15 अक्टूबर 2025

शासकीय महाविद्यालय अंजनिया के जैविक खेती विषय से संबंधित बी.ए. तृतीय वर्ष के छात्र-छात्राओं को प्रायोगिक कार्य अंतर्गत प्रभारी प्राचार्य डॉ. नवीन कुमार हरदहा के नेतृत्व में गोदग्राम कांसखेड़ा में जैविक खेतों का भ्रमण करवाया गया। प्राकृतिक खेती के लिए ग्राम पंचायत कांसखेड़ा में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में सहभागिता की गयी, जिसमें विद्यार्थियों को जैविक खेती व प्राकृतिक खेती से होने वाले लाभों से संबंधित जानकारी प्रदान की गयी। इस अवसर पर डॉ. प्रशांत यादव, ग्राम पंचायत सरपंच श्रीमती मीना आर्मो, श्री शिवराज धूमकेती, डॉ. ओमवीर सिंह रघुवंशी, श्री रविकांत धूमकेती एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Related posts

जल संचय अभियान: बिछिया के सुरपन नदी एवं बीजाडांडी के गोदरी नाला में किया गया बोरी बंधान

Reva India News

पैरालीगल वालेंटियर्स का प्रशिक्षण संपन्न

Reva India News

पेयजल संबंधी शिकायत मिलने पर मानवीय संवेदनशीलता के आधार पर दूरस्थ बसाहट के 3 परिवारों के लिए किया समाधान  

Reva India News

Leave a Comment