Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

हैप्पी सीडर, सुपर सीडर व स्मार्ट सीडर के लिए किसानों से आवेदन आमंत्रित

मंडला, 16 अक्टूबर 2025

नरवाई के समुचे प्रबंधन के लिए संचालनालय कृषि अभियांत्रिकी, मध्यप्रदेश शासन द्वारा कृषकों को ई-अनुदान डी.बी.टी. पोर्टल के माध्यम से हैप्पी सीडर, सुपर सीडर एवं स्मार्ट सीडर के लिए आवेदन आमंत्रित किय गए हैं। जिले के किसान वर्तमान में ऑन डिमाण्ड के माध्यम से पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं। इक्छुक कृषक 4500 रूपये का डिमाण्ड ड्राफ्ट के रूप में सहायक कृषि यंत्री मण्डला के नाम से बनाकर पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं। जिसमें हैप्पी सीडर पर अनुदान की अधिकतम राशि 86 हजार 350 रूपये, सुपर सीडर पर अनुदान की अधिकतम राशि 1 लाख 20 हजार रूपये तथा स्मार्ट सीडर पर अनुदान की अधिकतम राशि 90 हजार 200 रूपये है।

कृषक हैप्पी सीडर, सुपर सीडर एवं स्मार्ट सीडर का अपयोग करके धान, मूंग, गेहूं, सोयाबीन की कटाई के उपरांत सीधी बोनी कर सकते हैं। जिसमें एक ही यंत्र से खड़ी नरवाई के खेत में जुताई करते हैं, (फर्टिसीड ड्रिल) खाद के साथ बीज की बुवाई करने का काम करता है। किसान हैप्पी सीडर, सुपर सीडर एवं स्मार्ट सीडर कृषि यंत्र की मदद से रबी एवं खरीफ फसलों की बुआई कर सकते हैं, जिससे बुआई लागत में कमी आएगी और नरवाई या पराली जलाने की जरूरत नहीं होगी। अधिक से अधिक किसान इस उन्नत तकनीक का लाभ उठा सकें, इसके लिए सरकार हैप्पी सीडर, सुपर सीडर एवं स्मार्ट सीडर कृषि यंत्र पर अनुदान दे रही है।

Related posts

जिला जेल मंडला में बंदियों के लिए मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण संपन्न

Reva India News

उज्जैन में बनेगी प्रदेश की पहली मेडिसिटी: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Reva India News

बंजर नदी पुल का मरम्मत कार्य पूर्ण, आवागमन प्रारंभ

Reva India News

Leave a Comment