Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

घुघरी में उचित मूल्य की दुकानों का औचक निरीक्षण

मंडला, 17 अक्टूबर 2025

शुक्रवार को अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) घुघरी के निर्देशन में राजस्व विभाग एवं कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी के संयुक्त दल द्वारा ग्राम टिकरिया और पांडकला स्थित उचित मूल्य की दुकानों का औचक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान दुकानों में अनाज वितरण, स्टॉक पंजी, माप-तौल उपकरणों तथा उपभोक्ता सूची की जांच की गई। दल ने यह भी सुनिश्चित किया कि खाद्य सामग्री का वितरण नियमों के अनुसार एवं पारदर्शिता से किया जा रहा है।

अधिकारियों ने संबंधित दुकान संचालकों को निर्देश दिए कि वे सभी अभिलेख अद्यतन रखें, उपभोक्ताओं को समय पर और सही मात्रा में सामग्री प्रदान करें तथा दुकान परिसर में सूचना पटल का प्रदर्शन अनिवार्य रूप से करें।

निरीक्षण के दौरान दल ने उचित मूल्य की दुकानों की कार्यप्रणाली का बारीकी से अवलोकन किया और आवश्यक सुधार संबंधी निर्देश मौके पर ही दिए।

Related posts

*मां नर्मदा जी का घाट आपके घर का मंदिर है इसकी सुचिता बनाये रखें**– अग्निहोत्री

Reva India News

मानव श्रृंखला बनाकर दिया जल संरक्षण का संदेश

Reva India News

26 मार्च का स्थानीय अवकाश निरस्त

Reva India News

Leave a Comment