Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कोदो-कुटकी के उपार्जन के लिए जिले में 30 पंजीयन केन्‍द्र निर्धारित

 खरीफ वर्ष 2025 में ई-उपार्जन पोर्टल पर 10 अक्‍टूबर से 24 अक्‍टूबर तक कोदो-कुटकी के पंजीयन के लिए 30 पंजीयन केन्‍द्र निर्धारित किए गए हैं, जो धान उपार्जन के ही पंजीयन केन्द्र हैं। पंजीयन केन्द्रों में लगभग 15 हजार कोदो-कुटकी कृषकों का पंजीयन होना है। आदिम जाति सेवा सहकारी समिति द्वारा तहसील बिछिया में सिझौरा, बिछिया, दानीटोला, अंजनिया, ककैया, रामनगर, मवई, मेढा,  खलौड़ी, घुटास एवं भानपुर में पंजीयन केन्द्र निर्धारित किया गया है। इसी प्रकार नारायणगंज में नारायणगंज, बबलिया, चिरईडोंगरी एवं मानेगांव, डिठौरी, पिंडरई, टाटरी, बीजाडांडी, निवास, टिकरिया, मानिकसरा में पंजीयन केन्द्र बनाया गया है।  
           मंडला में बकौरी, मलारा एवं लिंगापौंड़ी निर्धारित है। घुघरी में घुघरी, सलवाह, चाबी, सिंगारपुर एवं मोहगांव में पंजीयन केन्द्र निर्धारित है। 

Related posts

अमानक पौध संरक्षण औषधि का क्रय-विक्रय, भंडारण एवं परिवहन प्रतिबंधित  

Reva India News

माधोपुर के दिव्यांग छात्रावास पहुँचे कलेक्टर श्री मिश्रा

Reva India News

मुझे अपना व्यवसाय शुरू करने मिली 10 हजार की सहायता

Reva India News

Leave a Comment