Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

शहीदों के बलिदान को किया नमन जिले में आयोजित हुआ पुलिस स्मृति दिवस का कार्यक्रम

पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर मंडला जिले में आज भावपूर्ण श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें बिछिया विधायक नारायण सिंह पट्टा, श्री प्रफुल्ल मिश्रा, नगर पालिका अध्यक्ष श्री विनोद कछवाहा, कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा, एसपी श्री रजत सकलेचा, डीएफओ नित्यानंद एल सहित अन्य अधिकारियों एवं पुलिस बल ने पुष्पांजलि अर्पित कर शहीद जवानों को नमन किया। इस अवसर पर दो मिनट का मौन रखकर शहीदों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।

पुलिस स्मृति दिवस का इतिहास

पुलिस स्मृति दिवस 21 अक्टूबर 1959 की ऐतिहासिक घटना की स्मृति में मनाया जाता है, जब लद्दाख के हॉट स्प्रिंग इलाके में देश की सीमा पर तैनात पुलिस गश्ती दल पर चीनी सैनिकों ने हमला किया था। इस मुठभेड़ में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस के 10 जवान शहीद हुए थे। तभी से इस दिवस को पुलिस बल की शहादत को सम्मान देने की परंपरा के रूप में मनाया जा रहा है।

शहादत को याद करने का उद्देश्य

इस वर्ष देशभर में विभिन्न राज्यों, केन्द्रशासित प्रदेशों एवं केन्द्रीय/अर्द्धसैनिक बलों के कुल 191 पुलिसकर्मियों की शहादत को याद किया गया। इन जवानों ने कर्तव्य पालन करते हुए अपने प्राण न्यौछावर किए।

Related posts

1 से 5 मार्च तक चलाया जाएगा पौधरोपण महाभियान

Reva India News

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने 600 करोड़ से अधिक के कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

Reva India News

मानव तस्करी, बंधवा श्रम, सुरक्षित प्रवास एवं मानसिक स्वास्थ्य विषय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न

Reva India News

Leave a Comment