Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मंत्री श्रीमती उइके ने कजरवाड़ा में आंगनबाड़ी केंद्र का किया लोकार्पण बच्चों के समग्र विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम – मंत्री श्रीमती उइके भोंगाद्वार में आंगनवाड़ी केंद्र और रंगमंच निर्माण की स्वीकृति

मंडला, 27 अक्टूबर 2025

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने सोमवार को कजरवाड़ा में 11 लाख 22 हजार रुपए की राशि से नव-निर्मित आंगनबाड़ी केंद्र का लोकार्पण किया। भवन का निरीक्षण करते हुए उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से संचालन व्यवस्था की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने कहा कि आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित यह केंद्र बच्चों के प्रारंभिक पोषण, स्वास्थ्य एवं पूर्व शिक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। अभिभावकों से अपील करते हुए मंत्री उइके ने कहा कि बच्चों को प्रतिदिन आंगनबाड़ी केंद्र में भेजें, ताकि उन्हें पोषण आहार, पूर्व शिक्षा और स्वास्थ्य जांच जैसी आवश्यक सुविधाओं का नियमित लाभ मिल सके। मंत्री उइके ने बताया कि शासन की प्राथमिकता ग्रामीण क्षेत्रों में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाना है, इसी उद्देश्य के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों को मजबूत किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नए केंद्र से कजरवाड़ा और आसपास के बच्चों को बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध होंगी और यह केंद्र स्थानीय समुदाय के लिए विकास का नया केंद्र बनेगा।

कार्यक्रम में उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत कार्ड, तीर्थ दर्शन योजना एवं प्रधानमंत्री गरीब अन्न कल्याण योजना जैसी जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।

विभिन्न विकास कार्यों की सौगात

 

मंत्री श्रीमती उइके ने ग्रामीणों की मांग पर कजरवाड़ा और भोंगाद्वार में मंच निर्माण के लिए डेढ़-डेढ़ लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने कजरवाड़ा में खेल मैदान के समतलीकरण की घोषणा करते हुए कहा कि मैदान का उपयोग सामाजिक कार्यक्रमों में भी किया जा सकेगा। साथ ही, कजरवाड़ा के स्वागत द्वार निर्माण के लिए आवश्यक संपूर्ण राशि उपलब्ध कराने की घोषणा की। सीढ़ी निर्माण के लिए एस्टीमेट तैयार करने तथा दकनीटोला में ग्रेवल रोड निर्माण की डीपीआर तैयार करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। मंत्री ने यह भी बताया कि भोंगाद्वार में भी शीघ्र आंगनवाड़ी केंद्र खोला जाएगा।

कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य श्रीमती सालिनी साहू, श्रीमती निशा उइके, श्री सूर्यकांत जंघेला, श्री मनोज उइके, श्रीमती श्यामाबाई कुम्भरे, श्री चंद्रकांत, सीईओ जनपद पंचायत श्री विनोद मरावी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं ग्रामवासी मौजूद रहे।

Related posts

जिले में मिले 16 कोरोना पॉजीटिव

Reva India News

मुख्य अभियंता ने किया जिले के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण विद्युत व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के दिए निर्देश

Reva India News

मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने रानी महल व्यू और फॉरेस्ट व्यू होम स्टे का लोकार्पण कर अवलोकन किया

Reva India News

Leave a Comment