Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

नारायणगंज: सीईओ जिला पंचायत ने किया निर्माण कार्यों का निरीक्षण

मंडला, 30 अक्टूबर 2025

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री शाश्वत सिंह मीना ने जनपद पंचायत नारायणगंज भ्रमण के दौरान विभागीय निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। ग्राम पंचायत कोंडरा माल अंतर्गत पोषक ग्राम मंगलगंज में सीसी रोड निर्माण का कार्य का निरीक्षण किया। पंचायत के कोंडरामाल में प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के हितग्राही हीरालाल व प्रकाश के निर्मित आवास का अवलोकन किया तथा हितग्राहियों से बातचीत की। सीईओ जिला पंचायत ने ग्राम पंचायत कूम्हा में सामुदायिक भवन निर्माण किया। उन्होंने ग्राम कूम्हा में कुम्भेश्वर नर्मदा घाट का भ्रमण किया, स्थानीय मांग पर मुख्य मार्ग से मुरार टोला तक सुगमता से पहुंच के लिए सड़क निर्माण का प्रस्ताव भेजने के लिए निर्देशित किया। इस दौरान सीईओ जनपद पंचायत नारायणगंज श्रीमती दीप्ती यादव, पीसीओ तथा संबंधित पंचायतों के पंचायत सचिव एवं जीआरएस उपस्थित थे।

Related posts

मंत्री एवं सांसद ने कक्षा 12वीं उत्तीर्ण मेधावी विद्यार्थियों को सौंपी चाबी स्कूटी पाकर खिले विद्यार्थियों के चेहरे जिले के 164 मेधावी विद्यार्थी हुए लाभांवित

Reva India News

एक्सपायरी दवाइयाँ जब्त, मेडिकल स्टोर सील

Reva India News

स्वामी विवेकानन्द युवा शक्ति मिशन प्रारंभ करने की मंत्रि-परिषद ने दी सैद्धांतिक स्वीकृति दुग्ध उत्पादकों की आय दोगुनी करने के लिए सहकार्यता अनुबंध पर दी सहमति मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में मंत्रालय में हुई मंत्रि-परिषद

Reva India News

Leave a Comment