Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

माहिष्मती घाट पर कल होगा भव्य महोत्सव पंचचौकी महाआरती की प्रथम वर्षगांठ पर विशेष आयोजन

मंडला, 31 अक्टूबर 2025

देवउठनी एकादशी के पावन अवसर पर एक नवम्बर को माहिष्मती घाट पर माहिष्मती महोत्सव का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन नमामि नर्मदे महाआरती ट्रस्ट के प्रथम वर्षगांठ के उपलक्ष्य में किया जायेगा। कार्यक्रम का शुभारंभ शाम 5 बजे से होगा। चुनरी एवं कलश यात्रा, दीपोत्सव, भव्य आतिशबाजी, भजन संध्या एवं रंगोली प्रतियोगिता जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे। कार्यक्रम के लिए घाट परिसर की विशेष रूप से सजावट की जा रही है। नमामि नर्मदे महाआरती ट्रस्ट ने जिलेवासियों, श्रद्धालुओं और नर्मदा भक्तों से अपील की है कि वे अपने परिवार सहित इस महोत्सव में शामिल हों।

Related posts

बलराम तालाब के लिए करें ऑनलाईन आवेदन

Reva India News

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की जानकारी

Reva India News

कौशल विकास एवं रोजगार राज्यमंत्री डॉ. टेटवाल का 20 जनवरी को मंडला आगमन वृहद रोजगार मेले में होंगे शामिल

Reva India News

Leave a Comment